City News Uttar Pradesh
करोड़ों का 'जुर्माना' अटका: वाहन स्वामियों से विभाग परेशान, अब गिरेगी लापरवाहों पर 'गाज'
उत्तर प्रदेश

करोड़ों का जुर्माना अटका: वाहन स्वामियों से विभाग परेशान, अब गिरेगी लापरवाहों पर गाज

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कानून तोड़ने वाले वाहन मालिकों की मनमानी अब ‘विभाग की सख्ती’ में ‘फंसने’ वाली है। जिले में 16,900 वाहन स्वामी दो साल से ई-चालान का जुर्माना दबाए बैठे हैं। इन पर बकाया राशि एक करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है,लेकिन विभागीय आदेश और नोटिस इनके कानों तक नहीं पहुंच पाए।

करोड़ों का 'जुर्माना' अटका: वाहन स्वामियों से विभाग परेशान, अब गिरेगी लापरवाहों पर 'गाज'

अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर वाहन स्वामियों के मोबाइल नंबर विभाग की सूची में या तो गलत दर्ज हैं या फिर अपडेट ही नहीं किए गए। कई लोगों ने पंजीकरण के वक्त दूसरों के नंबर लिखवा दिए थे, तो कई ने बाद में नंबर बदल लिया। इसके चलते ई-चालान का मैसेज वाहन स्वामियों तक पहुंच ही नहीं रहा। नतीजा यह है कि बार-बार के चालान लंबित होते जा रहे हैं और कई वाहन मालिकों पर तो 4-5 चालान तक बकाया हैं। अब परिवहन विभाग ने नई व्यवस्था शुरू की है। वाहन मालिकों को मोबाइल नंबर अपडेट कराने का मैसेज भेजा जा रहा है। यदि वाहन स्वामी इस प्रक्रिया का पालन नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ सीधी कार्रवाई होगी।

करोड़ों का 'जुर्माना' अटका: वाहन स्वामियों से विभाग परेशान, अब गिरेगी लापरवाहों पर 'गाज'

विभाग का साफ कहना है कि अब किसी भी हाल में चालान बकाया नहीं छोड़ा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक,जिले में ही 16,900 से ज्यादा लंबित चालान हैं, जिन पर जुर्माने की कुल राशि एक करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है क्योंकि चेकिंग के दौरान नए चालान भी जारी किए जा रहे हैं। विभाग ने साफ किया है कि अब नए वाहनों के पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के दौरान आधार आधारित प्रमाणीकरण जरूरी कर दिया गया है। इससे भविष्य में मोबाइल नंबर गलत होने की समस्या खत्म हो जाएगी। लेकिन पुराने वाहन मालिकों के लिए मोबाइल नंबर अपडेट कराना अब अनिवार्य बना दिया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फोरम ने वाहन चोरी पर परिवादी को बीमा क्लेम 6 लाख 69 हजार 501 का सौंपा चेक

City News Uttar Pradesh

आतिशबाजी की चिंगारी ने मचाई तबाही: सात दुकानों का 50 लाख का माल जलकर राख

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश नें लगाया लोकार्पण कार्यों की झड़ी …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने संभाली ‘राहत मोर्चे’ की कमान: यमुना-केन के ‘जलप्रलय’ से जूझ रहा बांदा

City News Uttar Pradesh

आप ने पुष्पेन्द्र सिंह चुनाले को बुंदेलखंड प्रभारी किया मनोनीत, पार्टी में सक्रियता और जनसेवा का मिला परिणाम

City News Uttar Pradesh

बांदा में आयुर्वेद की प्रतिबंधित 32 दवाओं की हो रही बिक्री: क्यों नहीं लग रही रोक

ब्रेकिंग न्यूज़