27.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
पहलगाम अटैक: बांदा में सेंधा नमक की आवक हुई कम, तुर्किये का सेब आना हुआ बंद
उत्तर प्रदेश

पहलगाम अटैक: बांदा में सेंधा नमक की आवक हुई कम, तुर्किये का सेब आना हुआ बंद

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सभी सामान पर तुरंत रोक लगा दी है। इस रोक का असर अब धीरे-धीरे बांदा के भी बाजार में दिखने लगा है। सेंधा नमक हो या फिर बादाम और खजूर। बीते 18 दिन के दौरान इन सभी के दाम बाजार में बढ़े हैं। इस बीच वामदेव की नगरी के थोक मंडी में बीते कई दिन से तुर्किये का सेब नहीं आया है। पाकिस्तान से भारत में सेंधा नमक काफी आता है। इसके अलावा छुआरा, अखरोट व बादाम की भी वहां से ठीकठाक आवक है। वहां से आने वाले इन सभी सामान पर रोक लग गई है।

पहलगाम अटैक: बांदा में सेंधा नमक की आवक हुई कम, तुर्किये का सेब आना हुआ बंद

सेंधा नमक की बात करें तो थोक में पांच किलो खड़े नमक का दाम पहलगाम आतंकी हमले के पहले 150 रुपये था, जो अब बढ़कर 180 से 200 रुपये हो गया है। फुटकर में इसका दाम कारोबारी 60 से 70 रुपये प्रतिकिलो ले रहे हैं। थोक बाजार में भी सेंधा नमक की आवक कम है। इसी तरह मेवों की बात करें तो उनके भी दाम बढ़ गए हैं। अफगानिस्तान से बादाम, अंजीर, अखरोट, मुनक्का, खुरमानी, पिस्ता आदि का आयात होता है। कारोबारी बताते हैं कि अफगानिस्तान से पाकिस्तान के रास्ते मेवे भारत आते हैं।

पहलगाम अटैक: बांदा में सेंधा नमक की आवक हुई कम, तुर्किये का सेब आना हुआ बंद

बॉर्डर पर तनाव के बाद वाया दुबई होकर अफगानिस्तान से मेवे आ रहे हैं। इस वजह से मेवों पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ गई है। इस वजह से 850-920 रुपये किलो में मिलने वाला बादाम अब 950 से 1050 रुपये किलो में बिक रहा है। खजूर का दाम भी 280-320 रुपये प्रतिकिलो से बढ़कर 340-380 रुपये प्रतिकिलो हो गया है। फल की थोक मंडी में तुर्किये का सेब आना एकदम बंद हो गया है। मंडी में अब वॉशिंगटन, इटली, ईरान और कश्मीरी सेब की ही बिक्री हो रही है। हालांकि, यहां सेब के दाम बढ़े भी हैं। फुटकर बाजार की बात की जाए तो 200 से 280 रुपये प्रतिकिलो सेब बिक रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रक्षाबंधन: रेशमी धागों के बीच बढ़ी सोने-चांदी की राखियों की चमक

City News Uttar Pradesh

आंगनबाड़ी केंद्र केंद्र बन गये शराबी और जुआरियों के अड्डे: चिंगारी संगठन नें दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

पत्नी की जुदाई नें हबीब की ली जान: गोली मारकर कर ली खुदकुशी

डीएम अनुराग नें प्राणवायु पार्क का किया निरीक्षण …

City News Uttar Pradesh

बाख़बर -होशियार बांदा में बिक रहा है जहर: खाद्य सुरक्षा विभाग बना मौत का सौदागर ?

City News Uttar Pradesh

नौतपा तीसरा दिन: सूर्य देवता बरसा रहे आग, एसी-कूलर हुए फेल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़