City News Uttar Pradesh
भाई बहन का उमड़ा स्नेहिल प्यार : भईया दूज का मनाया गया त्योहार, दीर्घायु की कामना
उत्तर प्रदेश

भाई बहन का उमड़ा स्नेहिल प्यार : भईया दूज का मनाया गया त्योहार, दीर्घायु की कामना

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाई बहन के प्यार का प्रतीक भैया दूज का पर्व शनिवार को उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान भाइयों के माथे टीको से सजे दिखाई दिए। दिन भर बहनों का अपने भाइयों के यहां टीका लगाने के लिए पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। माथे पर टीका लगाते हुए बहनों ने अपने भाइयों की सलामती दीर्घायु की दुआ मांगी।

भाई बहन का उमड़ा स्नेहिल प्यार : भईया दूज का मनाया गया त्योहार, दीर्घायु की कामना

वहीं सुबह से ही दुकानों पर खरीदारी करने के लिए महिलाओं और युवतियों का तांता लगा रहा। मिठाइयों से लेकर आकर्षक तोहफों की खरीदारी की गई। पर्व पर जितना उत्साह बहनों में दिखा उतने ही भाई भी उत्साहित दिखे। भाइयों ने भी अपनी बहनों को स्नेह स्वरूप उपहार दिए। बाजार में महिलाओं और युवतियों ने जमकर खरीदारी की। मंदिरों में इस मौके पर सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए तांता लगा रहा। भाईदूज के रूप में मनाए जाने वाले त्योहार के लिए ऐसा माना जाता है कि दीपावली के बाद भाई दूज के दिन ही यमराज ने अपने बहन यमी के घर का रुख किया था।

भाई बहन का उमड़ा स्नेहिल  प्यार : भईया दूज का मनाया गया त्योहार, दीर्घायु की कामना

यमराज की बहन यमी ने उनके माथे पर तिलक लगाकर सलामती की दुआ मांगी थी। इस पर यमराज ने अपनी बहन को हमेशा इस दिन उसके पास आने का वचन दिया। मान्यता है कि इस दिन जो भी भाई अपनी बहन से माथे पर तिलक लगाता है उसकी लंबी आयु होती है। एक अन्य कथा के अनुसार भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध करने के बाद अपनी बहन सुभद्रा के घर का रुख किया था। कृष्ण की बहन सुभद्रा ने दिए जलाकर भाई का स्वागत किया था और तिलक लगाकर लंबी उम्र की दुआ मांगी थी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार: ओमप्रकाश राजभर, दारा सहित तीन मंत्री ले सकते हैं शपथ

तापमान में उतार चढ़ाव : मौसम के साथ-साथ बिगड़ रहा सेहत का भी मिजाज

City News Uttar Pradesh

नाबालिग लड़की से किया था बलात्कार, अदालत ने सुनाई बीस साल की कैद

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द को आया गुस्सा : कई अधिकारी हुये नाराजगी के शिकार !

City News Uttar Pradesh

बांदा डीएम आनंद बेकरार, शीघ्र मिटायेंगें ग्रामीणों की प्यास …

मंत्री रामकेश मछली शहर में बनें आकर्षण का केंद्र : जन-जन में जगाया मोदी के प्रति विश्वास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़