29.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा डीएम आनंद बेकरार, शीघ्र मिटायेंगें ग्रामीणों की प्यास …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी आनन्द सिंह जिले में पानी प्यास बुझाने को बेकरार हैं। शासन की इस महत्व पूर्ण योजना को शीघ्र पूरा करने के लिये उनकी बेकरारी चरम पर दिखाई देती है। इसी संदर्भ में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत रूरल वाटर सप्लाई योजना के तहत खटान एवं अमलीकौर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की।


बैठक में उपस्थित अधिशाषी अभियन्ता, जल निगम नें बताया कि रूरल वाटर सप्लाई योजना (हर घर नल) की डीपीआर आरईपीएल कम्पनी द्वारा तैयार की गई है। योजना के अन्तर्गत जनपद में एलएण्डटी द्वारा खटान परियोजना एवं एनसीसी कम्पनी के द्वारा अमलीकौर परियोजना का कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा दोनो परियोजनाओं की विस्तृत रूप से समीक्षा की गयी। एलएण्डटी कम्पनी द्वारा सर्वे का कार्य शतप्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 202 किमी0 हो चुका है, कार्य प्रगति पर है।

कम्पनी द्वारा बताया गया कि भूमि आवंटन की कार्यवाही पूर्ण हो गई है। डीपीआर रिवाइज का कार्य प्रगति पर है। जिसका कार्य शीघ्र ही कर लिया जायेगा। जिलाधिकारी नें कम्पनी को वर्क प्लान शीघ्र प्रस्तुत करने एवं कार्य को समय पूर्ण करानें को कहा। अमलीकौर परियोजना की प्रगति धीमी पायी । परियोजना की कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि नें जानकारी दी कि पाइप लाइन 32 किलोमीटर तक बिछाया गया है, कार्य प्रगति पर है।


जिलाधिकारी नें परियोजनाओं की कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि प्रतिदिन का वर्क चार्ट तैयार कर अवगत कराये । मशीनरी एवं मैनपावर बढ़ाया जाये जिससे कार्य में प्रगति हो । उन्होंने कहा कि समस्त साइटों की डीपीआर जो शेष बची हुई है, तत्काल सम्मिट किया जाये । मैपिंग का कार्य भी शीघ्र करा लें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि यह योजना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही दंडनीय होगी।

जिलाधिकारी द्वारा लघु सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया कि जो भी अभिलेख है, उन्हें तत्काल अधिशाषी अभियन्ता, जल निगम को उपलब्ध करा दिया जाये। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि यदि कोई भी समस्या हो तो तत्काल सम्बन्धित अधिकारी से सम्पर्क स्थापित करते हुये तत्काल समस्या का समाधान कराये। उन्होंने कहा कि जिस ग्राम में कार्य किया जा रहा है, वहां के स्थानीय निवासियों को परियोजना के बारे में जानकारी अवश्य दिया जाये तथा कोविड-19 से बचाव एवं वैक्सीनेशन हेतु जागरूक भी करें।


बैठक में अपर जिलाधिकारी एमपीसिंह, अधिशाषी अभियन्ता, जल निगम गौरव चैधरी, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, लोक निर्माण विभाग व सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण सहित कम्पनी के प्रतिनिधि उपस्थितथे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एएनएम को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र : पालिकाध्यक्ष मालती नें खुशी में ली बलैयां !

Banda : आयुक्त और डीएम की सलाह माने, फहरेगी महामारी पर विजय पताका ! …

बांदा का ‘औगासी पुल’ की फटी ‘छाती’: पांच साल में ही बना यमदूत, क्यों ?

City News Uttar Pradesh Desk

शादी से लौटते वक्त सड़क हादसे में दो युवक “काल के गाल” में समाए: एक गंभीर

कागजों में हरियाली, जमीन पर सन्नाटा: सीडीओ ने अधिकारियों को डांटा !

City News Uttar Pradesh

दबंगों ने दुकानदार को पीट किया लहूलुहान : पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़