24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
गुरू गोविंद सिंह की जयंती शबद कीर्तन एवं भंडारे के बीच धूम धाम से संपन्न
उत्तर प्रदेश

गुरू गोविंद सिंह की जयंती शबद कीर्तन एवं भंडारे के बीच धूम धाम से संपन्न

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। सिखों के 10वें और अंतिम गुरु गोविंद सिंह की जयंती गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाई गई। मुख्यालय के स्टेशन रोड स्थित सिंधी गुरुद्वारे में आयोजित जयंती उत्सव की शुरूआत सुबह शबद-कीर्तन से हुई। रागी जथो ने गुरुवाणी की। गुरु ग्रंथ साहिब पाठ का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने उस पर रूमाला अर्पित किया। आरती और आनंद साहब के पाठों से गुरुद्वारा गुंजायमान रहा। मुख्य ग्रंथी अमरलाल ने कहा कि गुरु गोविंद का जन्म पौष (पूस) माह की सप्तमी पर बिहार के पटना में 2 जनवरी 1666 में हुआ था। उनके पिता गुरु तेग बहादुर और मां गुजरी कौर थीं।

गुरू गोविंद सिंह की जयंती शबद कीर्तन एवं भंडारे के बीच धूम धाम से संपन्न

गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की। उनके जन्मदिन को प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने ही गुरु ग्रंथ साहिब को पूरा किया। गुरु गोविंद ने ही सवा लाख से एक लड़ाऊं, तब गोविंद सिंह नाम कहाऊं नारा दिया था। सवा लाख जंगी पहलवानों से अकेले युद्ध कर उन्हें परास्त किया। गुरुद्वारे में अरदास भी की गई। देश की एकता, अखंडता, प्रेम और भाईचारा की कामना की गई। पूड़ी-सब्जी, मिठाई बंटी। ऊधम मूलचंदानी, श्याम अरेजा, नूतनलाल, जियंद राय, श्याम जेठानी, सुनील भागवानी भी शामिल रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें विपक्ष पर साधा निशाना, कहा योगी सरकार में नियुक्तियां पारदर्शी ! …

मची खलबली : डीएम आनंद द्वारा अस्पताल एवं आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण …

UP Weather : उत्‍तर प्रदेश में फिर करवट बदलेगा मौसम, बारिश-शीतलहर को लेकर अपडेट

City News Uttar Pradesh

पर्यावरण दिवस : फिर आकड़ों, भाषणों के सुहाने सफर में सिमटा

घर से लापता छह साल के मासूम का यमुना नदी में उतराता मिला शव,

ओमिक्रोन की हलचल : जनपद में 590 निगरानी समितियां अलर्ट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़