City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : औचक निरीक्षण में एसपी ने देखीं व्यवस्थाएं, कोरोना महामारी के चलते तैयार की गई कार्य योजना का लिया जायजा …

 

– थाना तिंदवारी और चिल्ला का एसपी ने किया औचक निरीक्षण

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने गुरुवार को थाना तिन्दवारी और चिल्ला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और कोरोना महामारी के चलते तैयार की गई कार्य योजनाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कोराना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही मास्क लगाने संबंधी अनुपालन कराए जाने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने अपराध तथा अपराधियों पर अकंुश लगाए जाने के लिए चलाए जा रहे अभियानों में हिस्ट्रीशीटर की चेकिंग टाप-10 अपराधियों और वांछित वारंटियों के साथ-साथ विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। थाना परिसर की साफ-सफाई देखी और अभिलेखों का अवलोकन किया।

थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायती प्रार्थना पत्रों पर त्वारित कार्यवाही, थाना क्षेत्रों में गश्त, पिकेट तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, बैकों के आस-पास चैकिंग इत्यादि निरंतर करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कोरोना महामारी को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे। मास्क न लगाने वालों एवं सोशल डिस्टेसिंग के साथ-साथ नाइट कफ्र्यू का अनुपालन न करने वालों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। महिला हेल्फ डेस्क का जायजा लेते हुए नियुक्त महिला आरक्षियों को महिला संबंधी अपराधों पर त्वारित कार्यवाही करने के लिए थाना प्रभारी सहित हल्का एवं बीट प्रभारी को भी अवगत कराएं और महिलाओं की समस्याओं को यथा शीघ्र निस्तारित कराना सुनिश्चित करें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : अनोखी मिसाल : सरिता दिवेदी ने विकास की बहाई सरिता, रचा इतिहास !

City News Uttar Pradesh

घर में खेलते हुए टूटा बाइक का शीशा : बारह साल की बच्ची ने डांट के डर से कुएं में कूदकर दे दी जान

City News Uttar Pradesh

झपकी बनी काल: बाप-बेटे की ट्रिप का हुआ खौफनाक अंत, हादसे से कांपा इलाका

बांदा कांग्रेस की ‘चुनावी’ तैयारी तेज: पर्यवेक्षकों ने की ब्लाक स्तरीय समीक्षा, बताई रणनीति

City News Uttar Pradesh Desk

सदर विधायक नें दो सीसी रोडों का किया लोकापर्ण एवं की जन सुनवाई

City News Uttar Pradesh

उपभोक्ता आयोग ने गाड़ी परिवादी को सौंपा 5 लाख 69 हजार 341 का चेक …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़