24.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
योगी सरकार की नई पहल: यूपी के सभी जिलाधिकारियों को हिंसा पीड़ित महिलाओं से करनी होगी बात
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने दिए सख्त निर्देश : धार्मिक स्थलों पर तत्काल हटाएं लाउडस्पीकर, शोहदों के खिलाफ करें कठोर कार्रवाई

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिलों के दौरे करते समय मैने अनुभव किया है कि कुछ जिलों में धार्मिक स्थलों पर फिर से लाउडस्पीकर लगने लगे हैं। यह स्वीकार्य नहीं है। इन्हें तत्काल हटवाया जाए। बेटियों-महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वाले शोहदों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई हो। ऐसे शोहदों की पहचान के लिए सक्रियता बढ़ाई जाए।

मुख्यमंत्री योगी ने दिए सख्त निर्देश : धार्मिक स्थलों पर तत्काल हटाएं लाउडस्पीकर, शोहदों के खिलाफ करें कठोर कार्रवाई
Chief Minister Yogi gave strict instructions: Immediately remove loudspeakers at religious places, take strict action against martyrs

मुख्यमंत्री ने निकाय चुनाव के बाद बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ गृह विभाग की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि फील्ड में तैनात अधिकारी, कर्मचारी जनसमस्याओं का निस्तारण तेजी से करें और जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार रखें। थाना दिवस और तहसील दिवस को और प्रभावी बनाएं।


हर स्तर के फील्ड में तैनात अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम करें। मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान, डीआईओएस, बीएसए, जिला पूर्ति अधिकारी जैसे अधिकारी जनता से अपने कार्यालयों में बैठकर ही मिलें। कैंप कार्यालय की व्यवस्था केवल कार्यालय अवधि के बाद या अवकाश में ही है। उन्होंने कहा कि कई जिलों में विकास कार्यों की गति बेहद धीमी है। इसे तेज करें। अवैध टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड, रिक्शा स्टैंड चलाने वाले ठेकेदारों पर चाबुक चलाएं। जिला उद्योग बंधु की बैठकों में जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान स्वयं उपस्थित रहें।

मुख्यमंत्री योगी ने दिए सख्त निर्देश : धार्मिक स्थलों पर तत्काल हटाएं लाउडस्पीकर, शोहदों के खिलाफ करें कठोर कार्रवाई
Chief Minister Yogi gave strict instructions: Immediately remove loudspeakers at religious places, take strict action against martyrs

– नशेड़ी पुलिसकर्मियों की सेवा समाप्त करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अवैध शराब का निर्माण, क्रय, विक्रय पूरी तरह से रोकें। इसके लिए पुख्ता सूचना जुटाकर अवैध शराब के ठिकानों पर छापे मारें। नशे के आदी पुलिसकर्मियों को फील्ड की जिम्मेदारी कतई न दी जाए। ऐसे लोगों को चिह्नित कर इनकी सेवाएं समाप्त की जानी चाहिए। जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाकर उनके सुझावों पर ध्यान दें। ध्वनि प्रदूषण रोकें।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीडब्लूडी की कार्ययोजना: हर विधायक की सिफारिश पर बनेंगी 20-25 करोड़ की सड़कें

City News Uttar Pradesh

अमन हत्या कांड क्या विपक्षी दलों का बना हथियार ? माता पिता पर लग रहे कथित आरोप !

City News Uttar Pradesh

बांदा सूखे की चपेट में : पूर्व विधायक दलजीत नें सूखा घोषित करने को फिर दिया जोर

मंत्री रामकेश नें कहा जल बना खुशी की लहर : बुंदेलखंड के हर घर में पहुंच जायेगा शुद्ध जल

City News Uttar Pradesh

News- बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर महिला से दुष्कर्म के बाद बेरहमी से पीटा, पुलिस से बयां की दर्दनाक दास्तां

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की सियासत में महिलाओं से नाइंसाफी : सिर्फ पांच बार संसद पहुंची महिलाएं

ब्रेकिंग न्यूज़