- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने बांदा जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने की मांग की है। उन्होनें कहा कि इस जिले में वही कहावत है कि “क्या वर्षा जब कृषी सुखानी” ! जिलाधिकारी से आग्रह किया की इस संदर्भ में वह शीघ्र रुका हुआ सर्वे कराकर शासन को अपनी रिपोर्ट दें। उन्होनें स्वंय भी इस संदर्भ में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र लिखा है।बताया कि उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक नें भी सर्वे करवाये जानें का आश्वासन दिया है।

पूर्व विधायक ने कहा कि क्षेत्र में किसान खरीफ की फसल की बुवाई नहीं कर पाये। जिन क्षेत्रों में धान की फसल होती है वहां रोपाई के लिये बेड़े सूख सी गई है। अब जो कुछ वर्षा हुई वह अभी धान के लिये भी पर्याप्त नहीं है। धान की पचास प्रतिशत पैदावार तो वैसे भी घट जायेगी। बटाई पर खेती से गुजर करने वाला किसान मजदूर परेशान हैं।

पूर्व विधायक दलजीत नें कहा कि चालू वर्ष में मानसून न आने के कारण चित्रकूटधाम मंडल सहित संपूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र में बारिश नहीं हुई है। अगस्त माह भी माह एक चौथाई बीत गया और जो बरसात हुई वह भी तपती धरती पर “गर्म तवा में पानी के छींटे” के समान कृषि के लिये है। नदियों में पर्याप्त बरसात के अनुकूल जलधारा नहीं है। पर्याप्त बारिश न होने से धान किसान किसान परेशान हैं। भीषण गर्मी व किसानों के सामने परिवार के भरण -पोषण का संकट गहराने की शंका है। किसानों के साथ-साथ खेतिहर मजदूरों के जीवन यापन का संकट है।
पूर्व विधायक ने कहा कि सूखा राहत योजना से लाभान्वित करने व प्रभावित गांवों में रोजगार देने की योजना संचालित किये जानें की जरूरत है। पूर्व विधायक नें कहा कि आधा सावन बीत गया पर बारिश छुट पुट ही हुई।देरी से बारिश की वजह से धान की खेती में खासा असर पड़ रहा है, जिसे पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। तिल, ज्वार, मूंग, उड़द, अरहर की बुवाई हो ही नहीं सकी। यह फसल किसानों के हाथ से निकल गई।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
