City News Uttar Pradesh
हाय महंगाई : किचन उदास और मालकिन की आंखों में चिंता के आंसू !
उत्तर प्रदेश

हाय महंगाई : किचन उदास और मालकिन की आंखों में चिंता के आंसू !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। किचन उदास है और उसकी मालकिन की आंखों में आंसू की बूंदें हिलोरें सी ले रहीं हैं। कैसे सुधरे किचन का बजट? यह सोच माथे पर चिंता की लकीरें गहरी है। त्योहारी सीजन ने आसमान छू रहे सब्जियों के दाम ने घर के किचन का बजट बिगाड़ दिया है।

हाय महंगाई : किचन उदास और मालकिन की आंखों में चिंता के आंसू !
Hi Dearness: The kitchen is sad and the mistress has tears of worry in her eyes!

आलम यह है कि प्याज के साथ ही आलू और टमाटर ही कुछ सहारा हैं. हरी सब्जियों के दाम जेब खाली कर रहा है. प्याज और आलू बाजारों सवा सौ रुपये प्रति पसेरी है।अच्छे टमाटर के दाम भी 60 के पार है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत गृहणियों को हो रही है जिन्हें किचन का बजट संभालना होता है।महंगाई से आम आदमी का पूरा बजट बिगड़ गया है। त्योहार के इस सीजन में लोग घरों में मेहमान के आने से भी डरने लगे है। लोग अब सब्जियों में भी विकल्प को तलाश कर रहे हैं।

हाय महंगाई : किचन उदास और मालकिन की आंखों में चिंता के आंसू !
Hi Dearness: The kitchen is sad and the mistress has tears of worry in her eyes!

मुख्यालय की मंडियों में हर रोज खाई जा सकने वाली हरी सब्जियों के दामों में एक बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिसके चलते आम आदमी के सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है. जो आलू कभी 10 रुपए किलो बिकता था अब वह दुगने चुका है. टमाटर 35 रुपए किलो बिक रहा है ।हरी सब्जियों की बात करें तो बैगन 50 रुपए, परवल 80 रुपए, , भिंडी 65 रुपए गोभी सौ रुपये प्रति पीस, लहसुन 70 रुपए, तोरई 50 रुपए, शिमला मिर्च 120 रुपए, पालक 80 रुपए, करेला 80 रुपए, और अरबी 50 रुपए,कद्दू और लौकी 40से 50 रुपये किलो बिक रही है। हरी धनियां दो सौ रुपये किलो है।

हाय महंगाई : किचन उदास और मालकिन की आंखों में चिंता के आंसू !
Hi Dearness: The kitchen is sad and the mistress has tears of worry in her eyes!

सब्जी दुकानदारों की मानें तो सप्लाई कम होने से सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं। सप्लाई और डिमांड में गैप होने से ग्राहकों को दिक्कत हो रही है. उधर सब्जी खरीदारों का मानना है कि उनकी थाली से हरी सब्जी गायब हो रही है।जिस तरह से सब्जियों के दाम बढ़ते जा रहे हैं उस तरह से उनकी थालियों में सब्जी कम होती जा रही ।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’ के जन्मदिन पर भाजपा और अधिवक्ता संघ ने दी शुभकामनाएं: उनके कार्यों की हुई सराहना

City News Uttar Pradesh

यूपी : माननीय विधायक की ठसक हुई खत्म, पूर्व होते ही मुख्तार अब बांदा जेल का साधारण बंदी

यूपी : माफिया मुख्तार के बेटे विधायक अब्बास अंसारी की तलाश में 17 ठिकानों पर दबिश, 12 टीमें तलाश में जुटीं, चार स्थानों पर पुलिस ने डाला डेरा

News – प्रधानमंत्री आवास योजना का बिकलांग व्यति सहित कई लोग अभी भी वंचित नहीं मिला प्रधान ने दिखाया अपात्र

City News Uttar Pradesh

राइफल क्लब बना सियासी रणक्षेत्र: सत्ता और विपक्ष आमने-सामने, कागजों में उलझा आदेश

City News Uttar Pradesh

पुलिस का सख्त कदम: बैंक सुरक्षा पर पुलिस का फोकस, संदिग्धों पर कड़ी निगरानी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़