
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। भाजपा और अधिवक्ता संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’ के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेताओं और अधिवक्ताओं ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

इस खास मौके पर कार्यकर्ताओं और साथियों ने उन्हें “जियें हजारों साल” की कामना की और उनके कार्यों की सराहना की। भाजपा नेताओं और सैकड़ों अधिवक्ताओं ने कचेहरी में अशोक त्रिपाठी के चेम्बर में पहुंचकर उन्हें बधाई दी।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, राज्य मंत्री रामकेश निषाद, नगर अध्यक्ष राकेश गुप्ता ‘दद्दू’, डॉ. धर्मेन्द्र त्रिपाठी (जिला उपाध्यक्ष), भाजपा महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित,पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू, नगर महामंत्री लखन राजपूत, सभासद संतोष राजपूत, सभासद वीरेंद्र सक्सेना, सभासद अजय अवस्थी, श्याम सिंह, दिलीप तिवारी, वेद शर्मा, रज्जन गुप्ता, अन्नदी साहू, दुर्गा चौरसिया, राजकिशोर गुप्ता, रामपाल कुशवाहा और अन्य प्रमुख भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा और अधिवक्ता संघ के नेताओं ने उन्हें फूल मालाओं और पट्टिकाओं से लाद दिया। सभी ने उन्हें शतायु होने की कामना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की दुआ की। इस अवसर पर अशोक त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके साथियों और शुभचिंतकों की ओर से प्राप्त हुआ है, और वे हमेशा जनता की सेवा में तत्पर रहेंगे।

अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’ को उनके समाज सेवा और राजनीति में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उनके समर्पण और कठिन कार्यों के चलते उन्होंने क्षेत्र में एक खास पहचान बनाई है। उनके इस योगदान को सभी ने स्वीकार किया और इस सफलता के लिए उन्हें बधाई दी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
