
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में एक बार फिर “साबित” हो गया कि “कप्तान पलाश बंसल की पारखी आंखों का जवाब नहीं” ! अपनी “सख्त और निष्पक्ष” कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले एसपी बंसल ने एक ऐसे मामले में “बड़ी कार्रवाई” कर दी, जिसने “बालू जीवी मीडिया” में “हलचल” मचा दी है। पत्रकारिता की “आड़” में कथित तौर पर “बालू खदान से रंगदारी और दबाव” बनाकर वसूली के आरोप सामने आने के बाद “पुलिस ने सीधे एफआईआर दर्ज” कर दी। पलाश बंसल ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि “कानून से ऊपर कोई नहीं” चाहे वह किसी भी “पहचान या प्रभाव” का क्यों न हो?
सूत्रों के अनुसार, एक बालू खदान से जुड़े प्रकरण में कुछ लोगों पर पत्रकारिता का नाम लेकर दबाव बनाने और कथित रूप से अवैध वसूली करने के आरोप लगे। मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो एसपी पलाश बंसल ने बिना किसी दबाव के कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करवा दी। बताया जाता है कि इस कार्रवाई के बाद कुछ लोग मामले को रफा-दफा कराने के लिए एसपी से मिलने पहुंचे। लेकिन यहां भी कप्तान का वही “सख्त अंदाज” देखने को मिला। उन्होंने साफ शब्दों में कहा “सच को आंच नहीं आने दूंगा, जो दोषी हैं हर हर हाल में दंडित” होंगे। उनकी इस दो टूक नीति ने साफ कर दिया कि अब किसी भी तरह का प्रभाव या दबाव काम नहीं आने वाला।
जानकारी के मुताबिक, इसके बाद कुछ लोगों ने उच्च अधिकारियों तक पहुंचकर राहत की कोशिश की। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया जा रहा है और निष्पक्ष जांच की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद जिले में पत्रकारिता की विश्वसनीयता को लेकर भी बहस तेज हो गई है। स्थानीय चर्चाओं में यह बात सामने आ रही है कि कुछ लोग पत्रकारिता की “आड़” में खदानों और बालू कारोबार से जुड़े मामलों में हस्तक्षेप कर लाभ लेने की कोशिश करते हैं ? हालांकि इन दावों की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।
पर यह तो साबित हुआ की “कप्तान पलाश बंसल की पारखी आंखों का जवाब नहीं” उन्होंने जटिल और संवेदनशील मामले में भी निष्पक्षता को प्राथमिकता दी। अब नजरें इस बात पर टिकी है कि जांच में क्या सामने आता है ? क्या वाकई ‘पत्रकारिता की आड़’ में चल रहे इस खेल पर पूरी तरह पर्दा उठेगा ! क्योंकि “बड़े इलेक्ट्रानिक चैनलों औऱ प्रिंट मीडिया” वाले भी “कथित” तौर पर “बालू खदानों” से “वसूली एवं प्रबंधन” के “हमाम में नंगे” हैं !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
