City News Uttar Pradesh
राशन कार्ड धारकों की बल्ले बल्ले : ई पाश मशीनों को जल्द मिलेगा 5-जी नेटवर्क
उत्तर प्रदेश

राशन कार्ड धारकों की बल्ले बल्ले : ई पाश मशीनों को जल्द मिलेगा 5-जी नेटवर्क

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। अब राशन तेज नेट वर्क 5जी से गवर्न होंगे। कार्ड धारकों की परेशानी दूर होगी। दरअसल अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में ईपास मशीनों को नेटवर्क ना मिल पाने की समस्या से बिना राशन लिए ही कार्ड धारकों को लौटना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा। ईपास मशीनों को जल्द ही 5G नेटवर्क से अपग्रेड किया जाएगा।

राशन कार्ड धारकों की बल्ले बल्ले : ई पाश मशीनों को जल्द मिलेगा 5-जी नेटवर्क
Balle balle of ration card holders: E loop machines will soon get 5G network

इससे नेटवर्क की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। हालांकि इसमें अभी दो-तीन महीने का समय लगेगा। लेकिन इसके बाद कभी भी नेटवर्क की वजह से राशन वितरण प्रक्रिया बाधित नहीं होगी। राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने ईपास मशीनों का वितरण किया था। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उचित दर विक्रेता दुकानदार राशन वितरण प्रणाली में इन मशीनों का इस्तेमाल करते हैं।

राशन कार्ड धारकों की बल्ले बल्ले : ई पाश मशीनों को जल्द मिलेगा 5-जी नेटवर्क
Balle balle of ration card holders: E loop machines will soon get 5G network

इसमें बाकायदा संबंधित राशन कार्ड धारकों का अंगूठा मशीन पर लगाया जाता है। इसके बाद उसे राशन वितरित किया जाता है। कभी-कभी शहरी और खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन की पास मशीनों में नेटवर्क की समस्या होने के कारण ना सिर्फ कोटेदार बल्कि संबंधित दुकान से जुड़े सैकड़ों की संख्या में राशन कार्ड धारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

राशन कार्ड धारकों की बल्ले बल्ले : ई पाश मशीनों को जल्द मिलेगा 5-जी नेटवर्क
Balle balle of ration card holders: E loop machines will soon get 5G network

पूरा दिन नेटवर्क के इंतजार में कार्डधारक बैठे रहते हैं। यहां तक बिना राशन की ही लौटना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह समस्या बहुत गंभीर बनी हुई है। इससे राशन वितरण प्रणाली में बाधा उत्पन्न होती है। जिला पूर्ति अधिकारी अब्दुल रहमान उबैदूर्रहमान खान ने बताया कि शासन के निर्देश पर ईपास मशीनों को 5G नेटवर्क एसएलएस करने का कार्य तेजी के साथ शुरू कर दिया गया है। दो-तीन महीने के अंदर ही पास मशीनों को बेहतर नेटवर्क मिलेगा इससे राशन वितरण प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ढाई करोड़ रुपये खर्च कर 38 चैकडैमों का होगा कायाकल्प: प्रक्रिया शुरू

City News Uttar Pradesh

खेलते समय पानी भरे टब में डूबने से मासूम की दर्दनाक मौत: परिवार में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

राजेश दीक्षित के नेतृत्व में ‘बकरीद’ पर कांग्रेस ने खोली ‘मोहब्बत की दुकान’ : नफरत को दी मात

Banda – चुम्मा-चुम्मा में बढ़ा मनोबल : बालू भरे ट्रकचालक द्वारा सिपाही के अपहरण का प्रयास 

City News Uttar Pradesh

Banda : कांग्रेस जनों ने याद की सावर मती के संत की शहादत…

City News Uttar Pradesh

पीईटी परीक्षा में सेंध : सेना के जवान की जगह बैठा था साॅल्वर, आरोपी हुआ गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़