30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा की बैठक में बजट महिमा की तैयारी : 28 को आयेंगे स्वतंत्र देव
उत्तर प्रदेश

भाजपा की बैठक में बजट महिमा की तैयारी : 28 को आयेंगे स्वतंत्र देव

  • विनोद मिश्रा

बांदा। केंद्रीय बजट की खामियां सरकार को चिंतित किये है। इसको लेकर पार्टी जिला स्तर पर बैठक और बजट को अच्छा बताने के लिये मीडिया में “प्रचार-प्रसार” का सहारा लेगी। इसी क्रम में यहां जिला भाजपा की बैठक हुई। 28 जुलाई को “बजट महिमा” कार्यक्रम के लिये मंथन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव होंगे।

भाजपा की बैठक में बजट महिमा की तैयारी : 28 को आयेंगे स्वतंत्र देव

यहां शुक्रवार को उपाध्यक्ष ममता मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया की बीजेपी में बजट को “दूरगामी और ऐतिहासिक” बताते हुए देश भर में इसके प्रचार का कार्यक्रम बनाया है। पार्टी के मुताबिक बजट गरीब और किसान कल्याण पर केंद्रित, दलित शोषित और वंचित समर्पित है। रोज़गार परक और छोटे उद्योगों को प्रोत्साहित करने वाला है। समावेशी विकास के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करता है।

भाजपा की बैठक में बजट महिमा की तैयारी : 28 को आयेंगे स्वतंत्र देव

इसी संदर्भ में जल शक्ति मंत्री 28 जुलाई को बांदा आयेंगे। मीडिया से भी रूबरू होकर बजट की महिमा बखानेगें। बौद्धिक सम्मेलन करेंगे, ताकि बजट का प्रचार किया जा सके। सोशल मीडिया पर बजट की प्रमुख बातें इंफो ग्राफिक के जरिए रखने की भी तैयारी है। बैठक में पार्टी नेताओं को समाचार पत्रों और अन्य मीडिया में बजट के बारे में लेख लिखने के लिए कहा गया। इन कार्यक्रमों के लिये समन्वय समिति भी बनाई गई।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में भाजपा विधायक रमापति शास्त्री बनाए गए प्रोटेम स्पीकर, नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने की होगी जिम्मेदारी

देश में पहली बार : कानपुर में दो से छह साल के बच्चों पर कोवाक्सिन का ट्रायल …

स्वामी मौर्या औऱ चेला बृजेश अज्ञानता के शिकार : नहीं समझ पा रहे चौपाई का भावार्थ !

City News Uttar Pradesh

बालू खदान अमलोर अवैध खनन का बना “सिरमौर्य” प्रशासन और शासन से बेखौफ !

City News Uttar Pradesh

आसमान से बरस रही है ‘आग’: इंसान बेहाल, प्यासे बेज़ुबान, जब ‘गर्मी’ ने छीनी ‘चैन की सांस’

City News Uttar Pradesh

डीएम की मौजूदगी में ‘सिस्टम बेनकाब’ : समाधान मॉडल हुआ ‘फेल’ ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़