– स्वास्थ्य विभाग ने जारी की दवाइयों की सूची
– लक्षणयुक्त व्यक्ति को किया जाएगा होम क्वारंटाइन
– 4.88 लाख सैंपल लिए, दो हजार से ज्यादा अभी पेंडिंग
- विनोद मिश्रा
बांदा। कोविड-19 की जांच के बाद लक्षणयुक्त व्यक्ति को इलाज के लिए अब रिपोर्ट आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रैपिड रिस्पांस (आरआरटी) टीम लक्षणयुक्त व्यक्ति को होम क्वारेंटाइन करने के साथ ही प्राथमिक उपचार देगी। रिपोर्ट पाजिटिव आने पर व्यक्ति को गंभीरता के आधार पर उसे आईसोलेशन में रखा जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने आरआर टीम को इसके निर्देश दिए हैं। जनपद में अब तक 4.88 लाख सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें दो हजार से ज्यादा रिपोर्ट अभी पेंडिंग है।

महानिदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डीएस नेगी के पत्र का हवाला देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में लोग कोविड पाजिटिव हो रहे हैं। लक्षणयुक्त व्यक्ति अस्पतालों में कोरोना जांच के लिए आ रहे हैं। लेकिन कोविड रोगियों की संख्या में इजाफा होने की वजह से प्रायोगशालाओं से रिपोर्ट समय से प्राप्त नहीं हो पा रही है। जिससे संभावित कोविड रोगियों के उपचार में अनावश्यक विलंब हो रहा है। उन्होंने बताया कि संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए कोरोना जांच कराने आए लक्षणयुक्त व्यक्ति को अब रिपोर्ट आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम लक्षणयुक्त व्यक्ति की सैंपलिंग के बाद उसे तुरंत होम क्वारेंटाइन कर दिया जाएगा। साथ ही उसे 10 दवाइयों की एक किट दी जाएगी। साथ ही दवाइयों के सेवन का तरीका भी बताएगी। ऐसे व्यक्ति की पहली रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पुनः सैंपल लिया जाएगा। दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आने पर व्यक्ति को सामान्य मरीज मानकर छोड़ दिया जाएगा।

– लक्षणयुक्त व्यक्तियों दी जाएंगी यह दवाएं
सीएमओ ने बताया कि लक्षणयुक्त व्यक्तियों दी जाने वाली दवाओं की सूची और तरीका आरआर टीम को बताया गया है। आइवेर्मेक्टिन की 12 एमजी की एक गोली दिन में खाने के बाद एक बार लगातार तीन दिन के लिए, एजिथ्रोमायसिन की 500 एमजी एक गोली दिन में खाने के बाद एक बार लगातार तीन दिन के लिए, डोक्सी 100 एमजी की गोली दिन में दो बार 10 दिन के लिए, क्रोसिन 650 एमजी दिन में 4 बार 3 दिन के लिए या शरीर दर्द, बुखार आने पर, लिम्सी 500 (एसकोर्बिक एसिड 500 एमजी) एमजी रोज एक 10 दिन के लिए, जिंकोनिया 50 एमजी (एलेमेंटल जिंक 50 एमजी) रोज एक 10 दिन के लिए, कैलसिरोल सचेट हफ्ते में एक बार 6 हफ्तों के लिए।

– दिन में 4 लीटर पानी व 3 बार भाप जरूरी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि लिस्ट में सुझाव के तौर पर बताया गया कि लोग दिन में 3-4 लीटर पानी पिये, दिन में कम से कम 3 बार भाप ले, 8 घंटे सोएं, 45 मिनट तक व्यायाम करें, समय समय पर आक्सीजन का स्तर चेक करते रहें और यदि आक्सीजन का स्तर 90 प्रतिशत से नीचे जाता है तो डाक्टर को दिखाएं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
