City News Uttar Pradesh
कवि केदारनाथ को दी गई श्रद्धांजलि: शब्दों की 'मशाल' से 'रोशन' हुआ परिसर !
उत्तर प्रदेश

कवि केदारनाथ को दी गई श्रद्धांजलि: शब्दों की ‘मशाल’ से ‘रोशन’ हुआ परिसर !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। प्रगतिशील चेतना के अग्रदूत और जनकवि स्वर्गीय केदारनाथ अग्रवाल की 115वीं जयंती के अवसर पर कचहरी स्थित जजी कंपाउंड में एक भव्य एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और उनकी अमर रचनाओं का सामूहिक पाठ किया गया।

कवि केदारनाथ को दी गई श्रद्धांजलि: शब्दों की 'मशाल' से 'रोशन' हुआ परिसर !

कार्यक्रम में साहित्य और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कवि केदारनाथ अग्रवाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य आकर्षण कवि की रचनाओं का पाठ रहा, जिसमें उपस्थित साहित्य प्रेमियों और अधिवक्ताओं ने उनकी चर्चित कविताओं को स्वर देकर वातावरण को साहित्यिक बना दिया।

कवि केदारनाथ को दी गई श्रद्धांजलि: शब्दों की 'मशाल' से 'रोशन' हुआ परिसर !

उनकी कविताओं में निहित जनभावना, प्रकृति प्रेम और सामाजिक सरोकारों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि केदारनाथ अग्रवाल सिर्फ एक कवि नहीं, बल्कि समाज के सच्चे चित्रकार थे, जिन्होंने अपनी लेखनी से आम आदमी के दर्द और संघर्ष को शब्द दिए। “उनकी कविताएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी अपने समय में थीं। इस अवसर पर अनिल शर्मा (उरई), अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’, गोपाल गोयल, आनंद सिन्हा, अरविंद दुबे, केशव तिवारी, सुधीर सिंह,जवाहरलाल जलज, दिनेश त्रिवेदी, अंबिका व्यास, रामदेव तिवारी,रमेश चंद्र अवस्थी,राजकुमार दीक्षित सहित लगभग 50 अधिवक्ताओं और साहित्य प्रेमियों ने भाग लिया। सभी ने अपने-अपने अंदाज में बाबू केदारनाथ अग्रवाल को याद किया और उनके संस्मरण साझा किए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें स्काउटों को सराहा : कहा राष्ट्र निर्माण में निभायें भूमिका

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा का मिनी पाठा, प्यास बुझाते हैं जंगली चोहड़ ! …

Banda : गोवंसो की सुरक्षा बनी, मुंगेरी लाल का सपना, जरूरत के मुताबिक बजट नहीं दे रही सरकार

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग “बेचैन”:सरकार की योजनायें शीघ्र जनता को दे “चैन”

City News Uttar Pradesh

मोदी 3.0: भारत के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, पीएम सहित कुल 72 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

City News Uttar Pradesh

बालू खदानें : संचालकों का धर्म कांटा में भी खेल, गजब है ताल-मेल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़