City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा की जिला पंचायत सदस्य लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नरैनी तहसील केजमवारा वार्ड 24 से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सुमनलता शनिवार की शाम से लापता हैं। पति और परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला डीडीसी की खोज शुरू कर दी है।


पति का कहना है कि भतीजी के तिलक कार्यक्रम में रस्म को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई थी। कोतवाली क्षेत्र के खलारी गांव का शिक्षक यशवंत पटेल अपनी जिला पंचायत सदस्य पत्नी सुमनलता और बच्चों के साथ कालिंजर मार्ग पर नहर पटरी में किराये के मकान में रहता है। शनिवार की शाम पत्नी सुमनलता पूजा करने के लिए घर के अंदर गई थी। कुछ देर बाद वह बिना बताए कहीं चली गई।


पति ने बताया कि गांव में उसकी भतीजी का शनिवार को तिलक कार्यक्रम था। इसमें उसने कुछ नेंग दस्तूर के लिए कहा। इस पर डीडीसी पत्नी ने आपत्ति जताते हुए रुपये देने से मना कर दिया। पति-पत्नी के बीच तकरार हो गई। पति ने बताया कि तब से वह लापता है। कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सविता श्रीवास्तव ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज की गई है। महिला की तलाश की जा रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश नें बताया 9 लाख 31 हजार 629 बाढ़ पीड़ितों को दी गई राहत सहायता

City News Uttar Pradesh

Banda- प्रमुख सचिव की समीक्षा बैठक, 72 घंटों में मिलेगा धान का भुगतान…

City News Uttar Pradesh

Banda- डंफर की टक्कर से युवती की मौत, बहनोई घायल।

City News Uttar Pradesh

प्रशासन बेखबर: बिजली विभाग की लापरवाही से गांव में हाहाकार !

City News Uttar Pradesh

बांदा की शख्सियत शोभाराम : इनके राष्ट्र प्रेम जज्बे को सलाम

विधायक प्रकाश बोले: ‘जय राम जी’ से जुड़ेगा रोजगार व अध्यात्म,भारत की बनेगा ‘नींव’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़