27.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा की शख्सियत शोभाराम : इनके राष्ट्र प्रेम जज्बे को सलाम
उत्तर प्रदेश

बांदा की शख्सियत शोभाराम : इनके राष्ट्र प्रेम जज्बे को सलाम

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले की में एक शख्सियत ऐसी भी है जिसे राष्ट्रीय उत्सव आते ही उसका कर्तव्य पथ राष्ट्र प्रेम भर देता है। यह शख्स हैं मोहल्ला कटरा निवासी समाजसेवी शोभाराम कश्यप। वह झंडा बांटते हैं।

बांदा की शख्सियत शोभाराम : इनके राष्ट्र प्रेम जज्बे को सलाम

वही झंडा जिसे फहराने के लिए हजारों नौजवान शहीद हो गए। इनके द्वारा वितरित छोटा सा तिरंगा आपको हर प्रतिष्ठान, हर कार्यालय और आम लोगों के यहां आपको सजा हुआ मिल जाएगा। खास बात यह है कि यह “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा बिक्री में नहीं” है, बल्कि इसे वर्षों से उपहार स्वरूप बांटने का काम शोभाराम कश्यप कर रहे हैं। यह उनका जुनून ही है राष्ट्रीय पर्व पर हफ्तों पहले से स्वयं तिरंगे झंडे बनाना शुरु कर देते हैं।

बांदा की शख्सियत शोभाराम : इनके राष्ट्र प्रेम जज्बे को सलाम

झंडे बनाने और उसे बांटने में उन्हें मानसिक सुख मिलता है बांस की खपच्ची पर तीन रंगों की बेहतरीन कारीगरी युक्त तिरंगा जब शोभाराम किसी को देते हैं तो देश प्रेम की एक नई स्फूर्ति भर देते हैं। झंडा जहां भी जाता है ड्राइंग रूम की शोभा बढ़ाता नजर आता है।

बांदा की शख्सियत शोभाराम : इनके राष्ट्र प्रेम जज्बे को सलाम

जिस झंडे को हर घर फहराने का काम सरकार ने कुछ वर्षों से शुरू किया है, शोभाराम कश्यप उस झंडे को वर्षों पहले से घर घर बांट महोत्सव मनाने का काम कर रहे हैं। वह तिरंगा समिति के अध्यक्ष भी हैं। बुंदेलखंड की इस अनोखी शख्सियत के जज्बे को हमारा सलाम।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों का बेड़ा कैसे होगा पार 20 करोड़ बकाया पर मचा हाहाकार !

हरियाणा से वापस घर लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

69 साल पुराने ‘पुल’ की विदाई: 14.73 करोड़ से अब बनेगा ‘नया’ सेतु, बदल जाएगी तस्वीर

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : दबंगों की दबंगई: बंधक बनाकर पीटा, किया लहूलुहान !

City News Uttar Pradesh

होली पर खुशखबरी : कोव‍िड प्रोटोकाल के साथ सभी वाटर पार्क और स्विमिंग पूल फिर से खुलेंगे

फेसबुक पर लिखा ‘अलविदा’: डीपी पर लगाया ‘वेलकम डेथ’ का लोगो, युवक ने ‘तोड़ी’ जिंदगी की डोर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़