- विनोद मिश्रा
बांदा। रोडवेज नें तमन्नाओं का गला घोंट दिया है। गुड़ दिखाकर पत्थर मार रही है। जनता में निराशा का आलम है। अरमानों पर पानी फेरने वाली खबर कुछ इस प्रकार है। यहां वातानुकूलित बसों को छोड़कर अन्य में रोडवेज की ऑनलाइन व ऑफलाइन टिकट आरक्षण नहीं हो रहा है। यात्रियों ने इसकी शिकायत परिवहन मंत्री सहित मुख्यमंत्री से भी कर चुके हैं। शासन की तमाम योजनाएं निगम में “नौ दिन चले, अढ़ाई कोस” की तरह चल रही हैं।

शासन के निर्देश पर मई माह में रेलवे की तर्ज पर परिवहन निगम ने भी रोडवेज बसों में सीट बुक कराने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन व्यवस्था शुरू की थी। शासन के आदेश के बाद प्रत्येक डिपों पर ऑफलाइन टिकट बुकिंग के लिए रिजर्वेशन विंडो खोली गई। दावे किए गए थे कि यात्री यात्रा के 30 दिन पहले तक का वातानुकूलित व साधारण बसों में आरक्षण करा सकते हैं, लेकिन यह व्यवस्था सही तरीके से नहीं चल रही हैं।

वातानुकूलित बसों में तो आरक्षण किया जा रहा है, लेकिन अन्य साधारण बसों में आरक्षण की कोई व्यवस्था नहीं है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था तो पूरी तरह से धड़ाम है। आरएम संदीप अग्रवाल का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ियों के कारण साधारण बसों में रिजर्वेशन नहीं हो पा रहा है। खामियों को जल्द दुरुस्त कराकर साधारण बसों में भी इस व्यवस्था को शुरू किया जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
