City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

घोटाला : पूर्व पीडब्लूडी मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी से हुई विजिलेंस पूछताछ, बाबू सिंह कुशवाहा भी दर्ज कराएंगे बयान …

 

  • ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

लखनऊ। बसपा सरकार के कार्यकाल में हुए स्मारक घोटाले में तत्कालीन लोक निर्माण विभाग मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी से विजिलेंस ने 6 घंटे तक पूछताछ की। करीब 4200 करोड़ों रुपए के स्मारक घोटाले में नसीमुद्दीन सिद्दीकी के अलावा तत्कालीन खनन मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को विजिलेंस ने बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा था। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मंगलवार शाम को अपने बयान दर्ज कराए जबकि बाबू सिंह कुशवाहा शुक्रवार को बयान दर्ज कराने जाएंगे।


– 100 से अधिक सवाल पूछे गए
विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक नसीमुद्दीन सिद्दीकी से स्मारक घोटाले से जुड़े 100 से अधिक सवाल पूछे गए। वर्ष 2014 में लखनऊ और नोएडा में तत्कालीन बसपा सरकार के कार्यकाल के दौरान स्मारक घोटाला हुआ था। स्मारकों के निर्माण कार्यों की समीक्षा नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आवास और कार्यालय में ही होती थी। पूर्व मंत्री से विजिलेंस के अधिकारियों ने निर्माण कार्यों में लगी फर्मों-कंपनियों और उनके संचालकों-ठेकेदारों के बारे में जानकारी ली। टेंडर की प्रक्रिया, निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग, स्मारकों में लगने वाले पत्थर और अन्य सामग्री के बारे में भी पूछा।


अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा समेत निर्माण निगम के जिन अधिकारियों के नाम चार्जशीट में शामिल हैं और जिन अधिकारियों का नाम घोटाले में सामने आया था, उन सभी से भी पूछताछ की जाएगी।


सूत्रों का कहना है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने विजिलेंस के सभी सवालों का जवाब घुमा फिरा कर दिया। उनका कहना था कि घोटाले में वो शामिल नहीं हैं और ना ही उनकी कोई भूमिका थी। विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक नसीमुद्दीन सिद्दीकी को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।


मामले में विजिलेंस ने कुछ दिन पहले ही घोटाले के आरोप में निर्माण निगम के तत्कालीन वित्तीय परामर्शदाता एसके त्यागी, महाप्रबंधक सोडिक कृष्ण कुमार और इकाई प्रभारी कामेश्वर शर्मा को गिरफ्तार किया था। घोटाले में तत्कालीन संयुक्त निदेशक खनन एसए फारुकी का भी नाम सामने आया था। विजिलेंस अब इन सभी से पूछताछ की तैयारी कर रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बकब नजीर, डीडी पंचायत ने शुल्क देकर लगवाया कोरोना टीका …

News- टाइम ने जारी की 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट, पीएम मोदी सहित ‘शाहीनबाग की दादी’ भी शामिल।

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष “सुनील पटेल भाजपा प्रत्याशी की जीत हेतु बनें खेवनहार”

City News Uttar Pradesh

बेखौफ़ बदमाश : दिनदहाड़े छात्रा का रुपयों से भरा छीना बैग

City News Uttar Pradesh

बांदा में मिलावट खोरी चरम पर: जहर बनकर बिक रहा खानपान, छापेमारी में बड़ा खुलासा

City News Uttar Pradesh

श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं विंध्यवासिनी ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़