
- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर चलाए जा रहे “गांव/वार्ड चलो अभियान” ने तिंदवारी विधानसभा में नई ऊर्जा भर दी है। इस अभियान को धरातल पर उतारते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने मंडल जसपुरा के पैलानी डेरा गांव में जनसंपर्क कर लोगों के दिलों को छुआ।

राज्य मंत्री ने घर-घर जाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और सरकारी पत्रक वितरित करते हुए बताया कि किस तरह केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

जनसंपर्क अभियान के दौरान मंत्री रामकेश निषाद ने कहा, की “हमारा उद्देश्य केवल योजनाएं लागू करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि इन योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना हो, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत या किसान सम्मान निधि, हर योजना गरीब, मजदूर, किसान, महिला और युवा को सशक्त बनाने की दिशा में कदम है।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डबल इंजन सरकार का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” है, और यही भावना इस अभियान की आत्मा है। जनसंपर्क के दौरान कई लाभार्थियों ने बताया कि उन्होंने आवास योजना के तहत घर, आयुष्मान योजना के तहत इलाज और उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन प्राप्त किया है।

मंत्री ने स्वयं लाभार्थियों से उनकी समस्याएं पूछीं और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, बूथ प्रमुख, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। गांव के लोगों ने मंत्री का स्वागत करते हुए अपनी समस्याएं साझा कीं और योजनाओं के प्रति उत्साह दिखाया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
