27.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : बेटियां मानवता को ईश्वर का सर्वश्रेष्ठ उपहार – इं. प्रणव…

 

  • विनोद मिश्रा

प्रयागराज। मिशन मोदी अगेन पीएम के काशी प्रांत युवा मोर्चा के अध्यक्ष इंजीनियर प्रणव तिरपाठी मिशन की अगुवाई की सक्रिय भूमिका में हैं। बेटी दिवस पर सुमंगलम सेवा संस्थान पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति के रूप में उन्होनें बहुत ही सारगर्भित भाषण दिया। कहा कि मानव जाति में संबंधों का विशेष महत्व है ।

यह सारे संबंध जिसके इर्द-गिर्द घूमा करते हैं उस व्यवस्था का नाम है मातृशक्ति। यह मातृशक्ति मां , बहन ,बेटी के रूप में होती है। कभी बुआ के रूप में मौसी के रूप में ऐसे तमाम प्रकार के रिश्तो को जन्म देने के लिए एक बिटिया का जन्म आवश्यक होता है। यह बिटिया अपने जीवन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करती है भाई की लंबी उम्र के लिए रक्षाबंधन का त्योहार ,पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत , पुत्र की लंबी उम्र के लिए जीवित्पुत्रिका का ब्रत। एक नारी अपने सम्पूर्ण जीवन में जितने भी धर्म कर्म ब्रत किया करती है वो केवल पुरुषों के लिए ही होता है कभी भाई तो कभी पुत्र तो कभी पति के लिए ही होता है । समाज के इन रिश्तों को बढ़ाने के लिए बिटिया का होना आवश्यक है उसमें से भी एक पढ़ी-लिखी बेटियां 2 परिवारों को संवारने का कार्य करते हैं । शिक्षा उसे वह शक्ति प्रदान करती है जिससे वह स्वयं की सुरक्षा और संरक्षा करने में सफल होती है। सही मामलों में अगर देखा जाए तो बिटिया मानवता को ईश्वर का सबसे बड़ा वरदान एवं त्याग की प्रतिमूर्ति है ।

उन्होनें विषय को केंद्र बिंदु बनाते हुये बालक ,वृद्ध ,माताओं, बहनों के आश्रय के केंद्र श्री सुमंगलम के पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह में त्रिपाठी ने 100 से अधिक बालिका बहनों को पाठ्य पुस्तक कॉपी नोट्स लेखनी आदि भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामनाओं सहित शिक्षा की ओर उन्हें बढ़ने के लिए प्रेरित किया । उपहारों को मिलने पर बालिकाओं के चेहरे पर खुशी की झलक साफ देखी जा सकती थी यह कार्यक्रम प्रयागराज स्थित नैनी क्षेत्र के चाड़ी ग्राम सभा में श्री सुमंगलम संस्थान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम कीअध्यक्षता यमुना पार भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश शुक्ला ने की । इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक अरविंद जी ने आए हुए आगंतुकों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पवन त्रिपाठी ,हिमांशु त्रिपाठी, अवनीश गर्ग, मिथिलेश यादव, इंजीनियर शीतला प्रसाद ,दिलीप तिवारी, शिवदीप सिंह ,महेश, बृजेश आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट में प्रदेश के पहले टेबल टॉप एयरपोर्ट का पीएम ने किया लोकार्पण:12 मार्च को लखनऊ के लिए होगी पहली उड़ान

City News Uttar Pradesh

पीएम मोदी जन्मदिन पर कार्यक्रमों की बौछार: सेवा, समर्पण और संकल्प का दिखा ‘जज़्बा’

City News Uttar Pradesh

ऑपरेशन लंगड़ा: मुठभेड़ के बाद ज़हरखुरानी गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, एक घायल

मंत्री रामकेश बोले: विश्वकर्मा योजना से ‘हुनरमंदों’ का बदलेगा भविष्य, टूल किट से मिली ‘ताकत’

सांसद वरुण गांधी योगी सरकार के मंत्री पर जमकर बरसे, भाजपा पर लगाया भ्रष्ट नेताओं का संरक्षण देने का आरोप

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र नें वन महोत्सव की कराई शुरुवात: सख्ती से सुरक्षा का पढ़ाया पाठ

ब्रेकिंग न्यूज़