
- विनोद मिश्रा
बांदा। हेड पोस्टऑफिस में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सरकारी मेल आईडी पर बम रखने की धमकी भरा संदेश मिला। l सूचना पर डॉग स्क्वॉड व पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घंटों चली सघन तलाशी के बाद जब कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, तब जाकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने चैन की सांस ली।

बुधवार की दोपहर करीब दो बजे हेड पोस्ट ऑफिस में कामकाज चल रहा था। इस दौरान क्षेत्रीय कार्यालय की सरकारी ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल आया। मेल में दावा था कि डाकघर परिसर में बम लगा दिया गया है। उसे उड़ाने की धमकी दी गई थी। जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई। पुलिस प्रशासन डॉग स्क्वॉड टीम के साथ मौके पर पहुंचा।डाकघर को खाली कराया। इसके बाद बारीकी से तलाशी हुई। लेकिन कोई भी बम या संदिग्ध वस्तु नहीं पाया गया। अधिकारियों ने इसे शरारती तत्व की हरकत बताया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

डाक विभाग के सहायक अधीक्षक दीनबंधु पांडेय ने बताया कि जैसे ही हमारे क्षेत्रीय कार्यालय की मेल आईडी पर यह धमकी वाला मेल आया वैसे ही पुलिस को सूचना दी। जांच टीम मेल की प्रतिलिपि व अन्य डिजिटल साक्ष्य जांच के लिए ले गई है। पुलिस की साइबर टीम ने धमकी भरे ई-मेल के डिजिटल साक्ष्य जुटा लिए हैं। मेल भेजने वाले की पहचान के प्रयास हों रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज का कहना है कि जल्द ही आरोपी को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
