- विनोद मिश्रा
बांदा। बसपा सरकार में ताकतवर कैबिनेट मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाह के भाई का अवैध कब्जा हटाने का आदेश कोर्ट ने दिया है। मामला कुछ इस प्रकार है।पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा के छोटे भाई शिव शरण कुशवाहा ने चिल्ला रोड पर स्थित 133 बीघा जमीन पर श्रीनाथ विहार कॉलोनी और भागवत प्रसाद मेमोरियल एजुकेशन इंस्टीट्यूट बना रखा है।
यह निर्माण कार्य 2008-09 में किया गया था। आरोप है कि इस जमीन का कुछ हिस्सा शहर के अधिवक्ता शिव पूजन सिंह कछवाह का है। वह अपनी भूमि वापस लेने के लिए कई सालों से अदालती जद्दोजहद कर रहे हैं। कछवाह ने इंस्टीट्यूट सहित ललिता देवी पत्नी स्व. योगेश कुमार (बंगालीपुरा) और भागवत प्रसाद एजूकेशन वेल्फेयर ट्रस्ट के ट्रस्टी शिवशरण (लखनऊ) को पक्षकार (पार्टी) बनाकर विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) / अपर जिला जज के यहां मुकदमा दायर किया था।

अदालत ने सुनवाई के बाद 20, जनवरी, 2021 को अवैध कब्जे हटाकर भूमि उसके स्वामी शिव पूजन को सौंपने का आदेश दिया था। अदालत ने इसके लिए 45 दिन की मोहलत दी थी, लेकिन आदेश पर अमल नहीं हो सका। इस पर शिव पूजन ने सिविल जज ( जूनियर डिवीजन) की अदालत में इजरा दायर कर दिया। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अब बीते सोमवार 22 मई को सिविल जज सीनियर डिवीजन ने अपने आदेश में भूमि से कब्जे हटवाकर इसके मालिक शिव पूजन सिंह को देने को कहा है।

उधर, अदालत के अमीन ने शहर कोतवाली पुलिस को लिखित रूप से आदेश की जानकारी देते हुए कब्जा हटवाने के लिए शनिवार (27 मई ) को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, लेकिन पुलिस नहीं उपलब्ध हो पाई। शिव पूजन सिंह का कहना है कि कोतवाली पुलिस ने टालमटोल करके फोर्स उपलब्ध नहीं कराया। बताया कि सोमवार को वह अदालत में इसकी शिकायत करेंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
