31.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें योजनाओं का लाभार्थियों को दिया लाभ
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें योजनाओं का लाभार्थियों को दिया लाभ

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जन कल्याण कारी योजनाओं के लिये समारोह के बीच योजनाओं की जानकारी एवं लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विधायक प्रकाश एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें योजनाओं का लाभार्थियों को दिया लाभ
MLA Prakash and District Panchayat President Sunil gave the benefits of the schemes to the beneficiaries

इस अवसर पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास, रेहडी पटरी रोजगार करने वाले लोगों के लिए पीएम स्वनिधि योजना तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 5 लाख रूपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सहायता दी जा रही है। विधायक दिवेदी नें कहा कि इस वर्ष हेतु 25 हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए हैं।

विधायक प्रकाश एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें योजनाओं का लाभार्थियों को दिया लाभ
MLA Prakash and District Panchayat President Sunil gave the benefits of the schemes to the beneficiaries

केन्द्र व प्रदेश सरकार गरीबों, नवजवानों व किसानों के लिए अनेक योेजनायें संचालित कर उसका लाभ सीधे लाभार्थियों को बिना किसी भेदभाव व भ्रष्टाचार के प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा अंतिम छोर में खडे व्यक्ति तक योजनाओें का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत सचिन सिंह, पप्पू, रवी कुमार सहित अन्य लाभार्थियों, आयुष्मान गोल्डन कार्ड के अन्तर्गत मोहित कुशवाहा, रजनी शिवहरे, नन्दराम एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत जितेन्द्र, चंदा देवी, बुद्धी देवी, दुर्गेश, करन आदि को आवास की चाभी दी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के ऋण वितरित किया।

विधायक प्रकाश एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें योजनाओं का लाभार्थियों को दिया लाभ
MLA Prakash and District Panchayat President Sunil gave the benefits of the schemes to the beneficiaries

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए कई जनहितकारी योजनायें संचालित कर लाभ दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, उज्जवला योजना आदि संचालित हैं, जिसका सीधे लाभ गरीब लोगों को मिल रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया इस कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित 3 योजनाओं के लाभार्थी को लाभान्वित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ,प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड का वितरण तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को ऋण वितरण हुआ। कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रिश्तों का हुआ कत्ल : पिता ने तोड़ा दम और भाई भी बेदम, युवक ने चाचा संग वारदात को दिया अंजाम, घटना के बाद से फैली सनसनी

City News Uttar Pradesh

एमएलसी सेंगर ‘किसानो’ के बने ‘मसीहा’: फसल सर्वे का हुआ आदेश, मुआवजा प्रक्रिया तेज

नगर आगमन पर सपा पार्टी कार्यालय में हुआ स्वागत …

City News Uttar Pradesh

बिजली कटौती ने बरपा दिया है शहर में कहर : फाल्ट हो रहे हैं डगर डगर

चातुर्मासा में ‘रो’ रही ‘बालू पर टिकी’ बांदा की ‘पत्रकारिता’: ज्ञान ‘शून्य’ पर नाम ‘वरिष्ठ’ !

City News Uttar Pradesh Desk

काली फिल्म न बाबा न: पुलिस का सख्त अभियान, ठोका 50 हजार जुर्माना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़