City News Uttar Pradesh
दहशत फैलाने के लिए कार सवारों ने की फायरिंग: बाइक सवार के लगे छर्रे, गंभीर हालत में भर्ती
उत्तर प्रदेश

दहशत फैलाने के लिए कार सवारों ने की फायरिंग: बाइक सवार के लगे छर्रे, गंभीर हालत में भर्ती

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कार सवार दो लोगों का फल विक्रेता से विवाद हो गया। इस दौरान दहशत फैलाने को कार सवारों ने तमंचे फायरिंग की। फायरिंग में छर्रे एक बाइक सवार युवक के बाएं पैर में जा लगे। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी रोड महादेव पेट्रोल पंप के पीछे शिक्षक कॉलोनी निवासी ओम प्रकाश राजपूत (32) कालूकुआं में इंटरनेट कैफे खोले हैं।

दहशत फैलाने के लिए कार सवारों ने की फायरिंग: बाइक सवार के लगे छर्रे, गंभीर हालत में भर्ती
Car riders fired to spread panic: Bike rider hit by shrapnel, admitted in critical condition

शुक्रवार को 9:45 बजे कैफे बंदकर बाइक से घर जा रहे थे। तिंदवारी रोड इंदिरा पेट्रोल पंप के पास ठेले से फल खरीद रहे थे। वहां कार सवार दो युवक भी फल लेने उतरे थे। कार सवार युवकों और फल विक्रेता में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ओम प्रकाश के ने बताया कि दहशत फैलाने के लिए कार सवार एक युवक ने तमंचा निकाला और जमीन पर नाल करते हुए हवाई फायरिंग कर दी।

दहशत फैलाने के लिए कार सवारों ने की फायरिंग: बाइक सवार के लगे छर्रे, गंभीर हालत में भर्ती
Car riders fired to spread panic: Bike rider hit by shrapnel, admitted in critical condition

इससे छर्रे उसके बाएं पैर में जा लगे। फायरिंग करने के बाद कार सवार मौके से भाग निकले। इधर, सरेराह फायरिंग से भगदड़ मच गई। ओम प्रकाश को लहूलुहान देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए आननफानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ई-लॉटरी से किसानों को मिलेगा कृषि यंत्रों का लाभ: 14 नवंबर को होगा आयोजन

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब आमने-सामने, शुरू हो गया ‘सोशल मीडिया वॉर

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार एक से 15 सितंबर तक मनाएगी स्वच्छता पखवाड़ा : बच्चों को किया जाएगा प्रेरित

अन्ना जानवरों से टकरा कर मार्ग हादसा: किसान की हो गई मौत

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : पीएम मोदी महात्मा गांधी की नीतियों को चढ़ा रहे परवान

निजी भूमि के पट्टे में चल रहा ओवरलोडिंग का खेल : बालू भरे कई वाहनों को सीओ ने किया सीज

ब्रेकिंग न्यूज़