City News Uttar Pradesh
योगी सरकार पर अखिलेश यादव का कड़ा प्रहार : सरकार बदलते ही बदल जाएगी बुलडोजर की दिशा
उत्तर प्रदेशराजनीति

योगी सरकार पर अखिलेश यादव का कड़ा प्रहार : सरकार बदलते ही बदल जाएगी बुलडोजर की दिशा

उत्तर प्रदेश : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि सरकार बदलते ही बुलडोजर की दिशा बदल जाएगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव शुक्रवार को लोक जागरण अभियान के तहत फतेहपुर में पार्टी के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे।

योगी सरकार पर अखिलेश यादव का कड़ा प्रहार : सरकार बदलते ही बदल जाएगी बुलडोजर की दिशा
Akhilesh Yadav’s strong attack on Yogi government: The direction of bulldozer will change as soon as the government changes

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि बुलडोजर वाली भाजपा सरकार सबसे बड़ी भूमाफिया भाजपा सरकार है। अयोध्या में भाजपा नेताओं ने सबसे ज्यादा जमीन पर कब्जा किया है। पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों पर अन्याय, अत्याचार कर रही है। लेकिन, याद रखें बुलडोजर का दिमाग नहीं होता है। सरकार बदलेगी तो बुलडोजर की दिशा बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। बिजली, स्वास्थ्य, पुलिस सब में भारी भ्रष्टाचार है।

भाजपा की विचारधारा के लोगों और उनके मातृ संगठन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुए भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया था। उसी को छिपाने के लिए अब घर-घर झंडा लगाने का काम करते हैं। भाजपा के लोगों ने अंग्रेजो के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, क्रांतिकारियों और समाजवादियों का साथ नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम बहुत बढ़ा दिए हैं। महंगाई आसमान पर है। बीजेपी गरीबों की जेब काटकर अमीरों की जेब भर रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नशे के बाड़े में खड़ी थी ‘गांजे की फसल’ : पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, 43 किलो जब्त

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस ने वाल्मीकि जयंती को ‘जनजागरण’ का बनाया पर्व: लोकतंत्र की पुनर्स्थापना का संकल्प

यात्रियों की बल्ले बल्ले : यूपी संपर्क क्रांति का प्रयागराज तक विस्तार हुआ मंजूर

City News Uttar Pradesh

पांच करोड़ से ‘संवर’ रहा स्टेडियम: बुंदेलखंड को मिलेगा ‘आधुनिक खेल’ केंद्र

City News Uttar Pradesh

कोरोना की रफ़्तार : भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम बसवराज बोम्मई, सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट भी कोरोना पाजिटिव

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें “पंच प्रण” जनता को कराया आत्मसात: बोले मोदी के नेतृत्व में ही विकास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़