27.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा को झटका: पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान सपा में हुए शामिल, बोले- समाजवादी पार्टी उनका पुराना घर
उत्तर प्रदेशराजनीति

भाजपा को झटका : पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान सपा में हुए शामिल, बोले- समाजवादी पार्टी उनका पुराना घर

  • ( ब्यूरों रिपोर्ट )

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी बेला पर राजनैतिक उथल-पुथल जोरों पर है। भाजपा सरकार में मंत्री रहे दारा सिंह चौहान रविवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस तरह अभिमन्यु को रोकने के लिए बड़े-बड़े महारथी लगाए गए थे वैसे ही अखिलेश को भी रोकने की कोशिश की गई है लेकिन वह सबको तोड़कर आगे निकल चुके हैं। सातवां द्वार तोड़कर वह विजय प्राप्त करेंगे।

भाजपा को झटका: पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान सपा में हुए शामिल, बोले- समाजवादी पार्टी उनका पुराना घर
Shock to BJP: Former minister Dara Singh Chauhan joined SP, said – Samajwadi Party is his old home

– पिछड़ों का हक छीन रही है बीजेपी

दारा सिंह चौहान ने इस मौके पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछड़ों का हक मार रही है। आरक्षण को खत्म किया जा रहा है। पिछड़े समाज के बच्चों का आरक्षण खत्म कर उनको शिक्षा से वंचित रखने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी घर वापसी हो रही है। समाजवादी पार्टी उनका पुराना घर है। सभी दलित और पिछड़े समाज के लोग अब लामबंद हो गए हैं। यह सुनामी अब कोई रोकने वाला नहीं है। इस बार के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।

भाजपा को झटका: पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान सपा में हुए शामिल, बोले- समाजवादी पार्टी उनका पुराना घर
Shock to BJP: Former minister Dara Singh Chauhan joined SP, said – Samajwadi Party is his old home

दारा सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश भर के लोग यहां आ रहे थे पर उन्हें जगह-जगह रोक दिया गया है। मैं चौहान समाज के सम्मान के लिए सपा के साथ आया हूं। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास की बात की थी लेकिन विकास चंद लोगों का हुआ। लोगों को गुलाम बनाने की साजिश रची जा रही है लेकिन पिछड़ा समाज जाग गया है। कोई साजिश कामयाब नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में दलित-पिछड़ों को रोजगार नहीं मिल रहा है। प्रदेश के नौजवानों व किसानों ने कभी भाजपा का साथ दिया था लेकिन भाजपा ने धोखा दिया। युवाओं पर लाठीचार्ज की जा रही है। इसकी कीमत भाजपा चुकाएगी। अब हर समाज के लोग सपा के साथ है। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि दलित और पिछड़े समाज के लोग समझ चुके हैं कि भाजपा निजीकरण की नीति पर काम कर रही है जिससे कि आरक्षण को खत्म किया जा सके और संविधान को कमजोर किया जा सके।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता ने फांसी लगा दी जान

चित्रकूट के बड़ा अखाड़ा के महंत कल्याणदास ब्रह्मलीन, मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर जताया दुख

City News Uttar Pradesh

पच्चीस फीसदी ‘लाभार्थियों’ के ही बन सके ‘राशन और आयुष्मान कार्ड’

City News Uttar Pradesh

बांदा में दिसंबर तक परिवहन सेवा से जुड़ेंगे सभी गांव,10 अक्टूबर तक मांगी गई रिपोर्ट

पति की लंबी उम्र मांगी: गीत गया “गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी” रहे

इंतजार समाप्त : विधायक प्रकाश द्वारा बादल की मशहूर मेला प्रदर्शनी का उदघाटन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़