30.2 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में किसानों का फिर फूटा गुस्सा, दूसरे दिन भी जाम किया झांसी-मीरजापुर हाईवे
उत्तर प्रदेश

बांदा में किसानों का फिर फूटा गुस्सा, दूसरे दिन भी जाम किया झांसी-मीरजापुर हाईवे

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यूरिया खाद की किल्लत को लेकर किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। खाद की किल्लत से किसानों में हाहाकार मचा है। अतर्रा समिति में खाद होने के बावजूद वितरण न होने से किसान आक्रोशित हो गए थे तो दूसरे दिन रविवार को भी राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-मीरजापुर जाम कर दिया। पुलिस ने समिति कर्मचारियों से बात करके खाद वितरण शुरू कराया तब किसानों का आक्रोश शांत हुआ। हाईवे पर कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों का आवागमन बहाल हो सका है।

बांदा में किसानों का फिर फूटा गुस्सा, दूसरे दिन भी जाम किया झांसी-मीरजापुर हाईवे
Farmers’ anger erupted again in Banda, Jhansi-Mirzapur highway was blocked for the second day too

बुंदेलखंड में बारिश से आहत किसान उर्वरक के लिए जद्दोजहद कर रहा है। बर्बाद होती फसल को बचाने के लिए खाद की महती आवश्यकता है। कड़ाके की सर्दी में भोर पहर से ही केंद्रों के बाहर किसान खाद लेने के लिए लाइन में खड़े हो जाते हैं लेकिन खाद नहीं मिल पा रही है। शनिवार को अक्रोशित किसानों ने झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में आधे-आधे घंटे में दो बार जाम लगाया। देर रात एक ट्रक यूरिया (540 बोरी) क्षेत्रीय सहकारी समिति भेजी गई। रविवार की सुबह भी वितरण न होते देख किसान भड़क गए और नेशनल हाईवे जाम करके नारेबाजी शुरू कर दी। सड़क पर बैठकर जाम लगाने वालों में महिला किसान भी शामिल रहीं। सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारी तो नहीं पहुंचे लेकिन थानाध्यक्ष अतर्रा हरीशरण सिंह ने समिति के कर्मचारियों को बुलाकर वार्ता कराई। पुलिस ने अपनी देखरेख में खाद वितरण शुरू कराया। इसके बाद किसान शांत हुए और हाईवे से जाम हटाया।

किसान भरोसा (ग्राम-सेमरिया) ने बताया कि रात में खाद आने की सूचना पर सुबह चार बजे से समिति पहुंच किसानों के साथ लाइन में खड़ा हो गया था। दोपहर 12 बजे तक वितरण नहीं शुरू हुआ। इतनी कम मात्रा में आई खाद शाम तक मिल पाती है कि नही कुछ पता नहीं है। राजेश कुमार ( एआर कोआपरेटिव ) का कहना है कि जिले में यूरिया की कमी नहीं है। परिवहन ठेकेदारों का पीसीएफ से भुगतान नहीं किया गया। इसी वजह से वाहनों की दिक्कत हो रही। लेकिन समस्या के बावजूद सभी केंद्रों में उर्वरक भेजी जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में “मोटा भाई” का फिर बजेगा डंका : नोटों का “बरसेगा फंडा”

City News Uttar Pradesh

टाइगर रिजर्व में मौत का तांडव: तीन माह में तीसरे ‘बाघ’ की मौत, संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल

City News Uttar Pradesh Desk

वोट चोर गद्दी छोड़ रैली: ‘लोकतंत्र’ बचाने बांदा से ‘दिल्ली’ निकलेंगे ‘कांग्रेसी’

City News Uttar Pradesh

राजनीति : राहुल गांधी अमेठी लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव ! स्मृति ईरानी से होगा कड़ा मुकाबला

बांदा : अन्ना गायों को जिंदा दफन के मामले में नरैनी के अधिशासी अधिकारी निलंबित

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनंद नें शराब विक्रेताओं पर कसी लगाम, नक़ली बेची तो कठोर अंजाम …

ब्रेकिंग न्यूज़