City News Uttar Pradesh
टाइगर रिजर्व में मौत का तांडव: तीन माह में तीसरे 'बाघ' की मौत, संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

टाइगर रिजर्व में मौत का तांडव: तीन माह में तीसरे ‘बाघ’ की मौत, संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। देश-दुनिया में बाघ संरक्षण की सफलता की मिसाल माने जाने वाले पन्ना टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में एक बार फिर बाघ की मौत ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। किशनगढ़ कोर रेंज की बृजपुरा बीट में एक वयस्क नर बाघ मृत मिला। सबसे बड़ी बात यह है कि ‘पिछले तीन महीनों में यह तीसरे बाघ की मौत’ है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने टाइगर रिजर्व की सुरक्षा, निगरानी और संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्यास बुझाने के नाम पर जंगलों की 'बलि' : 17 हज़ार पेड़ों पर चढ़ेगा 'केन-बेतवा' लिंक प्रोजेक्टशनिवार सुबह नियमित गश्त के दौरान पेट्रोलिंग टीम को दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में एक वयस्क बाघ जमीन पर पड़ा दिखाई दिया। पहले वनकर्मियों को लगा कि वह आराम कर रहा है, लेकिन काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई। टीम जब सावधानी से उसके पास पहुंची तो पता चला कि बाघ की मौत हो चुकी है। सूचना मिलते ही पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नियमानुसार पोस्टमार्टम तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।

तीसरी 'आंख' से 'जंगल' पर होगा 'पहरा': अवैध गतिविधियों पर 'निगरानी तंत्र' हुआ लागूउप संचालक बीरेंद्र कुमार पटेल के अनुसार, घटनास्थल बेहद दुर्गम है, जहां पहुंचने के लिए तीन से चार किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। प्रारंभिक जांच में बाघ के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं। शरीर पर किसी बाहरी चोट, संघर्ष या शिकार के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्राकृतिक मृत्यु का प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। हालांकि, यह अकेली घटना नहीं है। इससे पहले अमानगंज बफर रेंज में रेडियो कॉलर लगाए गए एक युवा नर बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। वहीं गंगऊ अभयारण्य क्षेत्र में एक अन्य नर बाघ का क्षत-विक्षत कंकाल भी बरामद हुआ था। अब लगातार तीसरी मौत ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर बाघों की सुरक्षा व्यवस्था में चूक कहां हो रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के ग्रामीण इलाकों में आई बहार : माध्यमिक शिक्षा की गूंजेगी “कुहुक” !

क्रेन से कुचलनें से दो बालकों की मौत पर बवाल : हाईवे पर जाम, बस पर पथराव

City News Uttar Pradesh

अशोक त्रिपाठी का छात्र संघ चुनावों पर जोर: बोले लोकतंत्र नींव की मजबूती जरूरी

City News Uttar Pradesh

रिंकू शर्मा हत्याकांड : हिंदू धर्म प्रचार संघ का प्रदर्शन, हत्यारों को फांसी की सजा की मांग …

City News Uttar Pradesh

यूपी पुलिस ने उन्नाव कांड का किया राजफाश, दो आरोपित गिरफ्तार, एकतरफा प्यार में की थी हत्या …

City News Uttar Pradesh

केन नदी में नहाने गये दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे को मल्लाहों ने बचाया

ब्रेकिंग न्यूज़