26.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

रिंकू शर्मा हत्याकांड : हिंदू धर्म प्रचार संघ का प्रदर्शन, हत्यारों को फांसी की सजा की मांग …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । दिल्ली के मंगोलपुरी में बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या किए जाने का मामला तूल पकड़ गया। हिंदू धर्म प्रचार संघ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए हत्याकांड पर अपना आक्रोश जताया। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर दोषियों को फांसी की सजा और पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा दिलाने की मांग की।


बजरंग दल कार्यकर्ता के हत्या की गूंज यहां भी सुनाई देने लगी। युवा कार्यकर्ता की हत्या के बाद से हिंदू संगठनों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। हिंदू धर्म प्रचार संघ बुंदेलखंड अध्यक्ष मुकेश विश्वकर्मा की अगुवाई में शनिवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। दिल्ली सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार हत्यारों को बचाने का प्रयास कर रही है। नारेबाजी के बीच राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। इसमें दोषियों को फांसी की सजा और पीड़ित परिवार को दिल्ली सरकार से 50 लाख रुपये मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। इस मौके पर बुंदेलखंड उपाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी, बुंदेलखंड महासचिव कृष्णा अवस्थी, बुंदेलखंड महामंत्री रवींद्र सिंह व जिलाध्यक्ष चित्रांशू त्रिपाठी, जिला महामंत्री सुमित कुशवाहा, आदित्य दीक्षित, संदीप त्रिपाठी, अंकुर धुरिया और नीरज धुरिया समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में खामोशी से पनप रहा ‘फैटी लिवर’: मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट से मची ‘खलबली’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें नगरीय मंडल किसान सम्मेलन में किया सम्मोहन : गूंज उठी तालियां

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बिजली, पानी समस्या पर हुये नाराज : आधिकारियों को लगाई फटकार !

बांदा में भी बिपरजाँय का दिखा असर : दस घंटे हुई जमकर बारिश

City News Uttar Pradesh

बांदा में चंद्रावल नदी का कहर: अमारा-गौरीकला रपटा बना ‘शासन की नाकामी’ का प्रतीक

भाजपा नें नये मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची: सात में किया बदलाव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़