City News Uttar Pradesh
पारिवारिक कलह का खौफनाक अंजाम: दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट, मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

पारिवारिक कलह का खौफनाक अंजाम: दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट, मुकदमा दर्ज

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में रविवार रात एक पारिवारिक विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। बेटी को ससुराल न ले जाने की बात पर हुए झगड़े में दामाद ने ससुर की पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सास की शिकायत पर दामाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पारिवारिक कलह का खौफनाक अंजाम: दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट, मुकदमा दर्ज

बरौली गांव के निवासी सिधुवा कोटार्य (50) और उनके दामाद शैलेंद्र कोटार्य (अधरौरी गांव निवासी) के बीच बेटी संगम को ससुराल वापस ले जाने को लेकर विवाद हुआ। संगम तीन साल से मायके में रह रही थी। पूनम की शादी के बाद जब शैलेंद्र से संगम को ससुराल ले जाने को कहा गया, तो उन्होंने मना कर दिया। इस बात पर झगड़ा इतना बढ़ा कि शैलेंद्र ने ससुर पर लात-घूंसों की बौछार कर दी। घटना के बाद सिधुवा की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें परिजन तुरंत बिसंडा पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पारिवारिक कलह का खौफनाक अंजाम: दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट, मुकदमा दर्ज

सिधुवा की पत्नी विनीता ने बताया कि विवाद के दौरान शैलेंद्र ने न केवल उनके पति की पिटाई की, बल्कि बीच-बचाव करने आईं बेटियों संगम और पूनम के साथ भी मारपीट की। इस मारपीट की वजह से ही सिधुवा की मौत हुई। विनीता की तहरीर पर बिसंडा थाने में शैलेंद्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

धर्म परिवर्तन का दबाव : प्यार में मजहब बनी दीवार, कक्षा दसके छात्र ने की शादी जिद तो छात्रा की मां बोली पहले बदलो अपना धर्म, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें दिखाई खेल प्रतिभा : जड़े चौके-छक्के !

City News Uttar Pradesh

डीएम का ‘पावरफुल’ आदेश धराशाई ! चपरकंजू सचिव नहीं मानते ‘हुकुम’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश के निर्देश: बदौसा में ही बनेगा विकास खंड मुख्यालय

City News Uttar Pradesh

अवैध प्लाटिंग पर विकास प्राधिकरण का गरजा बुलडोजर : अभियान होगा तेज !

विधायक प्रकाश का वादा : समय से बरसात नहीं तो सूखा घोषित होगा बांदा ! …

ब्रेकिंग न्यूज़