29.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : दर्दनाक हादसा, मरीज को दवा देने जा रहे स्वास्थ्यकर्मी की गड्ढे में गिरकर मौत …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम अमवां रोड पर एक वाहन की टक्कर लगने से स्वास्थ्यकर्मी बाइक समेत खंती में जा गिरा। इसके बाद गंभीर हालत में रातभर स्वास्थ्यकर्मी उसी स्थान पर पड़ा रहा। सुबह जब राहगीरों की नजर पड़ी तो लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल लेकर गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना जब पुलिस ने युवक के स्वजन को दी घर में शोक की लहर दौड़ गई। शोकाकुल स्वजन ने बताया कि वह एक मरीज को रात में दवा देने के लिए निकला था।


कानपुर के घाटमपुर निवासी 33 वर्षीय आकाश सचान पीएचसी पीएचसी के आवास में परिवार सहित रहते थे। रात में किसी मरीज को दवा देने मोटरसाइकिल से उसके गांव गए थे। काफी देर तक जब नहीं लौटे तब आकाश के बाबा इंद्रजीत ने पड़ोस में जानकारी की। सुबह राहगीरों ने देखा कि अमवां गांव के आगे के रोड किनारे एक युवक खंती में मोटरसाइकिल सहित पड़ा है। थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा लेकर पहुंची, जहां डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सूचना विभाग की सड़क सुरक्षा में पहल : एलईडी वैन को डीएम नें दिखाई झंडी

अंकित गुप्ता का स्वच्छता संदेश: “लगाई झाडू, बोले लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त”

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें पीएम मोदी की हैट्रिक के लिये पार्टी जनों में भरा जोश

फोरम का फैसला : स्टेट बैंक नें चुकाया 139846 कीधनराशि …

पंचायत अध्यक्ष सुनील ने किया सड़क का लोकार्पण: विकास को मिली गति

चित्रकूट : रेलवे ट्रैक के पास पड़ा था किसान का शव, छह किमी दूर खेत पर मिला खून

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़