City News Uttar Pradesh
एआरटीओ और पुलिस द्वारा मौरंग भरे ओवरलोड नौ ट्रकों पर कार्रवाई : मची अफरा- तफरी
उत्तर प्रदेश

एआरटीओ और पुलिस द्वारा मौरंग भरे ओवरलोड नौ ट्रकों पर कार्रवाई : मची अफरा- तफरी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। संभागीय परिवाहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को देर रात ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान मध्य प्रदेश के रास्ते ओवरलोड मौरंग लेकर आ रहे नौ ट्रकों को सीज किया गया। इन्हें थाने में खड़ा कराया गया है।

एआरटीओ और पुलिस द्वारा मौरंग भरे ओवरलोड नौ ट्रकों पर कार्रवाई : मची अफरा- तफरी
Action on nine overloaded trucks by ARTO and police: chaos ensued

एआरटीओ शंकर जी सिंह और गिरवां थानाध्यक्ष ओमशंकर शुक्ला ने सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे थाने के निकट बांदा-सतना मार्ग पर चेकिंग की। इस दौरान गिरवां थाना के सामने मध्य प्रदेश की तरफ से आ रहे मौरंग से ओवरलोड ट्रकों की जांच की गई तो वह रवन्ना भी नहीं दिखा सके। एआरटीओ ने मौके पर पांच ट्रक सीजकर थाने में खड़े करा दिए। वहीं पड़ुई गांव के पास चेकिंग की। यहां भी चार ट्रक ओवरलोड मिली, जो मध्य प्रदेश से ओवरलोड मौरंग लेकर आ रहे थे।

एआरटीओ ने उन्हें भी सीजकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है। इस दौरान एआरटीओ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से मौरंग कारोबारियों में अफरा-तफरी मच गई। करीब एक सैकड़ा ओवरलोड ट्रक एमपी सीमा में स्योढ़ा पुल के उस पार रोक दिए गए। हालांकि जांच के बाद जब अधिकारी निकल गए तो फिर ट्रकों की धमाचौकड़ी शुरू हो गई।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

11,000 हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ट्रक जलकर हुआ खाक, ड्राइवर गंभीर रूप से झुलसा

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, संगठन के एजेंडे पर चलेगी काम कर रही योगी सरकार

बांदा में फिर ओला वृष्टि का जमकर अत्याचार : किसानों की निकली कराह

City News Uttar Pradesh

निर्मम हत्या का खुलासा: पैसे और जमीन के लिए हुई थी महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

इंदिरा गांधी प्रतिमा हटते ही कांग्रेस का सियासी विस्फोट: राजेश दीक्षित का प्रशासन को अल्टीमेटम !

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें कहा की विभाजन की विभीषिका देश के लिये बहुत गहरा जख्म

ब्रेकिंग न्यूज़