City News Uttar Pradesh
निर्मम हत्या का खुलासा: पैसे और जमीन के लिए हुई थी महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

निर्मम हत्या का खुलासा: पैसे और जमीन के लिए हुई थी महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर इस रहस्यमयी घटना का पर्दाफाश किया है। 31 अक्टूबर को जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में हुई 70 वर्षीय रमाबाई की गला काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रेखा त्रिपाठी, श्रीचंद्र चतुर्वेदी, और अशोक उर्फ छैला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस हत्या की साजिश पैसे और जमीन के लालच में रची गई थी।

निर्मम हत्या का खुलासा: पैसे और जमीन के लिए हुई थी महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बदौसा थाना प्रभारी और उनकी टीम ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी रेखा त्रिपाठी ने अपने साथी अभिलाष के साथ मिलकर अशोक को दस लाख रुपये का लालच देकर इस हत्या की साजिश रची थी। रेखा त्रिपाठी और अभिलाष ने रमाबाई की संपत्ति और पैसों को हड़पने के लिए इस योजना को अंजाम दिया।

हत्या का खुलासा: प्रेमिका और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने अशोक को दस लाख रुपये का लालच देकर इस निर्मम हत्या को अंजाम देने के लिए उकसाया। 31 अक्टूबर की रात को अशोक और श्रीचंद्र ने मिलकर रमाबाई का गला काटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रेखा त्रिपाठी को बदौसा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। इसके बाद नादनमऊ पुलिया के पास से श्रीचंद्र और अशोक को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने जुर्म कबूल किए और हत्या की पूरी योजना का खुलासा किया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रामायण मेला के तीसरे दिन भी राम रसधार की बहती रही बयार: दर्शकों का उमड़ रहा हुजूम

City News Uttar Pradesh

मध्य प्रदेश का ‘बालू माफिया’ यूपी का ‘बांदा’ रहा ‘लूट’ : क्या बांदा प्रशासन है ‘नतमस्तक’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व विधायक दलजीत नें जताई चिंता : बाढ़ क्षेत्र में रोगों से बचाव हेतु स्वास्थ विभाग हो सक्रिय

City News Uttar Pradesh

शादी में बार-बालाओं के साथ डांस करने पर चले लाठी-डंडे: दूल्हे पक्ष के चार लोग हुए घायल

कल्लू राजपूत पहुंचे भूरागढ़ किला: अंग्रेजों ने लटका दिए थे 3300 क्रांतिकारी

City News Uttar Pradesh

परदेस में फंसे बुंदेलखंडी: दीपावली पर घर लौटने की उम्मीद पर ‘रेलवे’ ने लगाया ‘ग्रहण’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़