24.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश की चौपाल बनी 'लोकतंत्र' का प्रतीक: गांव-गांव गूंज रही 'जनसेवा' की आवाज़
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश की चौपाल बनी लोकतंत्र का प्रतीक: गांव-गांव गूंज रही जनसेवा की आवाज़

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। विकास की चौखट पर जब कोई जनप्रतिनिधि सीधे संवाद करे और उसमें आत्मीयता का रंग भी घुला हो तब लोकतंत्र की असली तस्वीर सामने आती है। विधायक प्रकाश दिवेदी ने ग्राम सौता में जनसंवाद के दौरान ऐसा ही भावुक और प्रभावशाली छंद सुनाया कि जनता वाह-वाह करती रह गई। “हर चौखट की बात को, सुनना है अधिकार, जनसेवक का कर्म बस,पहुँचे जनता द्वार।”

विधायक प्रकाश की चौपाल बनी 'लोकतंत्र' का प्रतीक: गांव-गांव गूंज रही 'जनसेवा' की आवाज़

इस छंद के माध्यम से विधायक दिवेदी ने न सिर्फ़ अपनी ज़िम्मेदारी का एहसास कराया, बल्कि जनता को भरोसा भी दिलाया कि उनके जनप्रतिनिधि की प्राथमिकता सिर्फ़ भाषण नहीं, समस्या का समाधान है। विधायक प्रकाश दिवेदी इन दिनों हर सुबह अपने विधानसभा क्षेत्र के किसी न किसी गांव की ओर रुख कर रहे हैं। वे न केवल जनता से संवाद कर रहे हैं, बल्कि विकास कार्यों का निरीक्षण, अधिकारियों को निर्देश, और समस्याओं का मौके पर समाधान करने की परंपरा भी बना चुके हैं।

विधायक प्रकाश की चौपाल बनी 'लोकतंत्र' का प्रतीक: गांव-गांव गूंज रही 'जनसेवा' की आवाज़

गुरुवार को उनका पड़ाव मंडल महुआ अंतर्गत ग्राम सौता रहा। यहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं बेझिझक रखीं चाहे वो पानी की आपूर्ति हो, प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित फाइलें, या फिर स्कूल की बाउंड्री वॉल का मामला। “विधायक का अंदाज़ इस दौरे में सिर्फ़ राजनीतिक नहीं था,वो एक शिक्षक,मार्गदर्शक और संवेदनशील जनसेवक की भूमिका” में दिखे।

विधायक प्रकाश की चौपाल बनी 'लोकतंत्र' का प्रतीक: गांव-गांव गूंज रही 'जनसेवा' की आवाज़

उन्होंने कहा “जनता की बात सुनना महज़ एक प्रक्रिया” नहीं, बल्कि “जनप्रतिनिधि होने का धर्म” है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो 11 साल सेवा, सुशासन और गरीबों के उत्थान को दिए हैं, वही मेरी प्रेरणा हैं।” सौता गांव में पीने के पानी, खराब सड़कों, तालाब और पंचायत भवन की मरम्मत जैसे मुद्दे सामने आए। विधायक ने कुछ मामलों में फोन पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

विधायक प्रकाश की चौपाल बनी 'लोकतंत्र' का प्रतीक: गांव-गांव गूंज रही 'जनसेवा' की आवाज़

स्कूल में शिक्षकों की तैनाती पर भी ग्रामीणों ने ध्यान दिलाया, जिस पर उन्होंने आश्वासन नहीं, जवाबदेही तय करने का वादा किया। “विधायक प्रकाश नें बांदा की राजनीति में यह एक नई परंपरा” बना दी है जहां “मंच नहीं, मैदान पर जनप्रतिनिधि मौजूद” है। प्रकाश दिवेदी का यह प्रयास न केवल भाजपा की जड़ों को मजबूत कर रहा है, बल्कि जनता के बीच यह संदेश भी दे रहा है कि “जनसेवा सिर्फ़ वादों से नहीं, संवाद और समाधान से होती है।”

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उठो-जागो “स्वास्थ” गुड करने के लिये मुफीद मौसम हो गया शुरू

City News Uttar Pradesh

पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड का हुआ पूर्वाभ्यास : मंत्री रामकेश होंगे मुख्य अतिथि

City News Uttar Pradesh

महोबा खनिज अधिकारी पर राज्य सूचना आयोग ने 25 हजार रुपये का किया जुर्माना, अब वेतन से होगी वसूली

करवा चौथ पूजा में खूब बजा यह गीत: बुरा हो भला हो कैसा भी हो, मेरा पती तो देवता है

City News Uttar Pradesh

बिन ब्याही युवती बनी मां, नवजात की मौत: आरोप -भावी दामाद बच्ची का पिता !

City News Uttar Pradesh

जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी : बिछा दी कागजी आंकड़ों की बिसात

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़