- विनोद मिश्रा
बांदा। निकाय चुनाव की मतगणना के दूसरे दिन शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। पल्हरी गांव की नहर के पास शरारती तत्वों ने बछड़े का सिर काट डाला। ग्रामीणों को कटा सिर व अवशेष पड़े मिले। इस पर घटनास्थल में ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

शहर कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी गई। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।

एएसपी ने बताया कि किसी शरारती तत्व का काम लग रहा है। मौके पर उनके निर्देश पर सर्विलांस टीम ने जांच की है। सर्विलांस टीम की मदद से शरारती तत्वों का पता लगाकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
