City News Uttar Pradesh
मोरम माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': दो ट्रक समेत 36.75 लाख की 'अवैध संपत्ति' जब्त
उत्तर प्रदेश

मोरम माफियाओं पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: दो ट्रक समेत 36.75 लाख की ‘अवैध संपत्ति’ जब्त

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की पुलिस अपने कप्तान की रणनीति मुताबिक माफियाओं पर शिकंजा लगातार कस रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाही करते हुए फतेहपुर जनपद के दो मोरम माफियाओं की 36 लाख 75 हजार रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर दी है। जब्त संपत्तियों में दो भारी ट्रक भी शामिल हैं, जिनका उपयोग अवैध खनन और परिवहन में किया जा रहा था। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अंजाम दिया गया।

पुलिस अधीक्षक पलाश की तबादला एक्सप्रेस से गूंजा: वाह और आह

थाना हुसैनगंज (फतेहपुर) क्षेत्र के निवासी विवेक सिंह सेंगर और संतोष कुमार पर आरोप है कि उन्होंने संगठित गिरोह बनाकर पैलानी थाना क्षेत्र में मोरम का अवैध खनन और परिवहन किया। इस मामले में थाना पैलानी में खनिज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इनकी लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक सुखराम सिंह की विवेचना में अभियुक्तों की अवैध संपत्ति चिन्हित कर रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को भेजी गई।

मोरम माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': दो ट्रक समेत 36.75 लाख की 'अवैध संपत्ति' जब्त

इसके आधार पर संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी हुआ। कुर्क की गई कुल संपत्ति में दो ट्रक शामिल हैं जिनमे पहले ट्रक की अनुमानित कीमत 18,53,000 और दूसरे ट्रक की अनुमानित कीमत 18,22,000 है। गौरतलब है कि इसी प्रकरण में 1 जून 2025 को तीन अन्य अभियुक्तों की भी संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। इनमें मोहम्मद रजा हुसैन, हलीम खान और मोहम्मद शेखू खान शामिल हैं, जो फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के निवासी हैं। उनकी संपत्तियों की अनुमानित कीमत 85,71,500 थी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग पटेल ने देखी जन्नत की हकीकत : समाधान नहीं हो रहा सावधान !

City News Uttar Pradesh

शिक्षक एमएलसी चुनाव : भाजपा नें “हारिये न हिम्मत” की तर्ज पर बनाई योजना

City News Uttar Pradesh

सरकार का तुगलकी फरमान : जाति प्रमाण के लिये महिला अभ्यर्थी हो रहीं परेशान

City News Uttar Pradesh

नेपाल में धड़ल्ले से बिक रही भारतीय यूरिया: बहराइच-श्रावस्ती से बॉर्डर पार, तस्कर मालामाल

City News Uttar Pradesh

भूमि विवाद में बड़े भाई ने बरछी से किया जानलेवा हमला, पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती …

City News Uttar Pradesh

यूपी : सीएम योगी के निर्देश, छापामारी कर जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी लगाए रोक, आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर और रासुका लगाकर की जाए सख्त कार्रवाई …

ब्रेकिंग न्यूज़