29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
कघरों का 'सिस्टम' फेल: डिजिटल सुधार के नाम पर 'बढ़ी अव्यवस्था'
उत्तर प्रदेश

डाकघरों का सिस्टम फेल: डिजिटल सुधार के नाम पर ‘बढ़ी अव्यवस्था’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डाक विभाग की डिजिटल क्रांति फिलहाल आम जनता के लिए मुसीबत बन गई है। बांदा सहित समूचे देश में 4 अगस्त से लागू हुए सॉफ्टवेयर 2.0 अपडेट के चलते डाकघरों में अफरा-तफरी मची है। सुधार के नाम पर किए गए इस तकनीकी बदलाव ने चार दिन से ग्राहकों को बेहाल कर दिया है। बांदा के मुख्य डाकघर सहित सभी उपडाकघरों में लेनदेन का काम रेंगता रहा, जिससे लोगों की लंबी कतारें और चिड़चिड़ाहट भरे चेहरे साफ नजर आए।

प्रधान डाकघर में नहीं बन रहे आधार कार्ड : जनता परेशान, अफसर उदासीन

त्योहारी सीजन में जब डाकघरों पर भीड़ पहले से बढ़ जाती है, ऐसे में डाक विभाग द्वारा बिना तैयारी के सॉफ्टवेयर अपडेट को लागू करना आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। रक्षाबंधन पर राखी भेजने आई महिलाओं और बहनों को सबसे ज्यादा झटका लगा। जिन हाथों में भाई के लिए स्नेह और प्रेम की डोर थी, वो सिस्टम की सुस्ती में उलझकर मायूस लौट गईं। गुरुवार को मुख्य डाकघर में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, कैश जमा-निकासी जैसे सामान्य कार्य भी बाधित रहे। जिला मुख्यालय के तहत आने वाले डाक विभाग के अधिकारी दावा कर रहे थे कि नया सिस्टम सुचारू रूप से काम करेगा, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर रही।

प्रधान डाकघर में नहीं बन रहे आधार कार्ड : जनता परेशान, अफसर उदासीन

डाक विभाग ने सॉफ्टवेयर 2.0 को एक ‘बड़े सुधार’ के रूप में प्रचारित किया था, लेकिन जमीनी स्तर पर इसने अव्यवस्था को ही जन्म दिया। कर्मचारी खुद सिस्टम की धीमी गति से परेशान दिखे। कई स्थानों पर तो हाथ से पर्चियां लिखकर काम निपटाने की नौबत आ गई। ग्राहकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि “त्योहारी सीजन में ये बदलाव लाना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।” कुछ लोगों ने तो यह तक कहा कि डाक विभाग की कार्यशैली से अब प्राइवेट कूरियर एजेंसियों पर भरोसा करना ही बेहतर है। जनता का साफ कहना है कि डाक विभाग को इतना बड़ा बदलाव किसी भी त्योहार के बाद करना चाहिए था।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मालती बासू का शहर की गलियों में घूमता जनसेवा का कारवां: हर मोर्चे पर एक्टिव प्रतिनिधि अंकित

City News Uttar Pradesh

गौशाला के नाम पर लाखों हजम कर गया सचिव …

City News Uttar Pradesh

बांदा के तीन ‘राष्ट्रीय बांध’ मौत की ओर: विशेषज्ञों ने बजाई ‘खतरे’ की घंटी, धड़कनें तेज !

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव 2024 : उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर 7 चरणों में होंगे मतदान, 4 जून को होगी वोटों की गिनती

City News Uttar Pradesh

बाल अपराधों पर शिकंजा: बनेगी विशेष टास्क फोर्स, पुलिस ने तैयार किया एक्शन प्लान

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें ‘दंगल’ को बना दिया ‘मंगल’ : दांव पेंच के हुये अनोखे प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़