– डीएम ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील
– 950 स्वयं सहायता समूहों की बहनें शरीक हुईं
- विनोद मिश्रा
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज में रविवार को आगामी 23 फरवरी को मत प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हेतु जनपद की 950 स्वयं सहायता समूह की दीदीयों के साथ (थीम) दीदी चली बूथ की ओर के तहत कार्यशाला संपन्न हुई।

75 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने की जनपद वासियों से अपील करते हुए आगे की ओर कारवां बढ़ता गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम सभाजीत निषाद द्वारा वंदना गीत की प्रस्तुती के माध्यम से हुईं। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को बुके देकर एवं बैच अलंकरण कर स्वागत किया गया। जहां सभाजीत निषाद एवं छात्रा अपूर्वा पटेल ने मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुत करते हुए नाट्य मंचन कर लोगों को मतदान करने हेतु तथा सही नेता चुनने की अपील किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पटेल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत की प्रथम राज्यपाल सरोजनी नायडू के जन्म दिवस के अवसर पर सभी बहनों को शुभकामनाएं। साथ ही दीदी चली बूथ की ओर के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी से अपील की जा रही है।

कहा कि हमारा लक्ष्य है 75 प्रतिशत से अधिक मतदान को प्राप्त करना। इस महापर्व को सफल बनाने के लिए आप सभी बहनों से गुजारिश है कि आगे आएं और अपना-अपना मतदान करें साथ ही अपने नाते-रिश्तेदारों, बहन-बेटियांे, भाइयों एवं पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें जिससे हमारे जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़े और हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। इससे हमारे जिले का नाम प्रदेश में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा और हमारा जनपद प्रगति की ओर अग्रसर होगा।

उन्होंने कहा कि जितना अच्छा मतदान होगा, उतना ही हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। यदि लोकतंत्र मजबूत होगा तो हम लोग मजबूत होंगे। जैसा कि सभी लोगों ने प्रथम चरण के 10 फरवरी को देखा होगा कि शामली एवं मुजफ्फर नगर में 65 प्रतिशत के करीब मतदान हुआ है तो हम लोगों को इतनी मेहनत करने के बावजूद शत-प्रतिशत कैसे नहीं बढ़ेगा। कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या, डिप्टी कमिश्नर एनआरएलएम डाॅ. रविकिशोर त्रिवेदी ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाकांत त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह, बेसिक शिक्षाधिकारी रामपाल, खंड विकास अधिकारी राम कुमार एवं एनआरएल विभाग के कर्मचारियों सहित सभी विकास खंडों की 950 समूह दीदीयां उपस्थित रहीं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
