- विनोद मिश्रा
बांदा। घर से बकरी चराने निकली 14 साल की किशोरी से एक युवक ने सरसों के खेत में दुष्कर्म किया। आरोप है कि वह घात लगाकर पहले से बैठा था। मां ने एससी-एसटी, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घटना मरका थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस को दी गई सूचना के मुताबिक किशोरी अपनी बकरियां लेकर खेत की ओर गई थी। वहां घात लगाए बैठे अल्लू यादव ने उसे पकड़ लिया। जबरन सरसों के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। किशोरी ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी घटना बताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्राधिकारी सियाराम ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। किशोरी के बयान हुए हैं। उसका डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
