City News Uttar Pradesh
वर्षों पुरानी 'विरासत' को 'नया जीवन' : पांच करोड़ से तैयार हो रही 'आधुनिक लाइब्रेरी'
उत्तर प्रदेश

वर्षों पुरानी ‘विरासत’ को ‘नया जीवन’ : पांच करोड़ से तैयार हो रही ‘आधुनिक लाइब्रेरी’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ज्ञान, साहित्य और सामाजिक चेतना की पहचान रही नागरिक प्रचारक पुस्तकालय अब इतिहास के पन्नों से निकलकर नए युग में प्रवेश करने जा रही है।

वर्षों पुरानी 'विरासत' को 'नया जीवन' : पांच करोड़ से तैयार हो रही 'आधुनिक लाइब्रेरी'

लगभग 113 वर्ष पुरानी इस ऐतिहासिक पुस्तकालय को अब पूर्ण रूप से ध्वस्त कर उसके स्थान पर अत्याधुनिक, भव्य और सुविधायुक्त नई लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। यह निर्णय बांदा के बौद्धिक और शैक्षणिक भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

वर्षों पुरानी 'विरासत' को 'नया जीवन' : पांच करोड़ से तैयार हो रही 'आधुनिक लाइब्रेरी'

नागरिक प्रचारक पुस्तकालय के अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ‘जीतू एडवोकेट’ ने बताया कि यह पुस्तकालय सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि बांदा की आत्मा रही है। इसमें करीब 60 हजार बहुमूल्य पुस्तकें संग्रहित थीं, जिनमें दुर्लभ ग्रंथ, ऐतिहासिक दस्तावेज और साहित्यिक धरोहर शामिल हैं। समय के साथ यह ऐतिहासिक भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका था। सुरक्षा की दृष्टि से इसका उपयोग जोखिम भरा हो गया था।

वर्षों पुरानी 'विरासत' को 'नया जीवन' : पांच करोड़ से तैयार हो रही 'आधुनिक लाइब्रेरी'

ऐसे में इसे मरम्मत के बजाय पूरी तरह ध्वस्त कर नए सिरे से निर्माण का निर्णय लिया गया। यह नई लाइब्रेरी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तैयार कराई जाएगी। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से इस भव्य पुस्तकालय का निर्माण ‘लोक निर्माण विभाग’ द्वारा कराया जाएगा। पूरे निर्माण कार्य की निगरानी जिलाधिकारी बांदा स्वयं करेंगे, ताकि गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

वर्षों पुरानी 'विरासत' को 'नया जीवन' : पांच करोड़ से तैयार हो रही 'आधुनिक लाइब्रेरी'

अशोक त्रिपाठी ने कहा, “यह सिर्फ भवन निर्माण नहीं है, यह बांदा की बौद्धिक चेतना का पुनर्जागरण है। एक बार फिर हम सभी शक्तिशाली, समृद्ध और विशाल पुस्तक संसार से जुड़ेंगे।” नागरिक प्रचारक पुस्तकालय का पुनर्निर्माण केवल ईंट-सीमेंट का ढांचा नहीं, बल्कि एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक ज्ञान की मशाल सौंपने का संकल्प है। यह परियोजना साबित करेगी कि बांदा सिर्फ ‘इतिहास’ नहीं, बल्कि ‘भविष्य भी गढ़’ रहा है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नर्सिंग की छात्रा को पति ने डंडे से पीट- पीटकर उतारा मौत के घाट, घटना के बाद से आरोपी पति हुआ फरार

आश्चर्य “योगी” सरकार में दुस्साह : तालाब औऱ मंदिर परिसर पर दबंगो के बन रहे आवास !

City News Uttar Pradesh

बड़ी खबर: बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर आई दरारें, 7 महीने पहले पीएम मोदी ने किया था लोकार्पण

City News Uttar Pradesh

खाद की कालाबाजारी में केंद्र प्रभारी हुए निलंबित, दर्ज हो सकती है एफआइआर

City News Uttar Pradesh

बांदा केन नहर प्रखंड नें लिखा भ्रष्टाचार का इतिहास : जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद सख्त

“श्री” नहीं बन पाई “भाग्य श्री” : सरकारी कवायदें चारों खानें चित्त ! खुल गई लफ्फाजी ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़