
- शरद मिश्रा
बांदा। शहर के नियोजित ‘विकास को नई दिशा’ देने की ‘तैयारी में जुटा विकास प्राधिकरण’ अब तक की ‘सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी आवासीय कार्ययोजना’ के साथ मैदान में उतरने जा रहा है। नरैनी रोड स्थित पंडित दीनदयाल पुरम आवासीय योजना के अंतर्गत बड़े पैमाने पर आवासीय, व्यवसायिक और अन्य श्रेणियों के भूखण्डों की बिक्री की रूपरेखा लगभग तैयार कर ली गई है। प्राधिकरण की इस पहल से आमजन को किफायती दरों पर प्लॉट मिलने की उम्मीद जगी है, वहीं शहर के सुनियोजित विस्तार को भी मजबूती मिलेगी।

बीडीए के सचिव मदन मोहन वर्मा ने बताया कि इस योजना को तैयार करते समय विशेष रूप से उन लोगों का ध्यान रखा गया है, जो पिछली प्लॉटिंग के दौरान किसी कारणवश पंजीकरण नहीं करा सके थे। लंबे समय से नागरिकों की ओर से मांग की जा रही थी कि पंडित दीनदयाल पुरम आवासीय योजना में ‘दोबारा प्लॉट’ निकाले जाएं।

अब प्राधिकरण ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए ठोस और व्यवहारिक कदम उठाया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत केवल आवासीय भूखण्ड ही नहीं, बल्कि व्यवसायिक प्लॉट, स्कूल प्लॉट, शॉप्स और ग्रुप हाउसिंग भूखण्ड भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे न सिर्फ आवासीय जरूरतें पूरी होंगी, बल्कि व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
