City News Uttar Pradesh
ज्वाला कप फाइनल प्रदेश में गूंजा: अयोध्या नें जीता मुकाबला, सुनील पटेल की चहुंओर प्रशंसा
उत्तर प्रदेश

ज्वाला कप फाइनल प्रदेश में गूंजा: अयोध्या नें जीता मुकाबला, सुनील पटेल की चहुंओर प्रशंसा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के बबेरु में आयोजित ज्वाला कप फाइनल की गूंज पूरे प्रदेश में गुंजायमान हो गई। इस अंतरराज्यीय प्रतियोगिता के आयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल थे।

ज्वाला कप फाइनल प्रदेश में गूंजा: अयोध्या नें जीता मुकाबला, सुनील पटेल की चहुंओर प्रशंसा
Jwala Cup final echoed in the state: Ayodhya won the match, praise for Sunil Patel

जिनके प्रयास से ज्वाला कप का का “जलजला खेल के साथ हीं राजनीतिक क्षेत्र में भी जलवा तेरा जलवा” बनकर “हर जुबां पे चौका – छक्का जड़” गया। फाइनल मुकाबले में अयोध्या नें गोरखपुर को पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया।

ज्वाला कप फाइनल प्रदेश में गूंजा: अयोध्या नें जीता मुकाबला, सुनील पटेल की चहुंओर प्रशंसा
Jwala Cup final echoed in the state: Ayodhya won the match, praise for Sunil Patel

इस दौरान बतौर अतिथि प्रकाश दिवेदी, एमएलसी जीतेंन्द्र सिंह एवं महोबा जिला पंचायत अध्यक्ष जय प्रकाश अनुरागी थे। इन सबने रोमांचित कर देने वाले मुकाबले का आनंद उठाया। फाइनल मुकाबले में अयोध्या की टीम ने गोरखपुर को 9 विकेट से पराजित कर कप पर कब्जा कर लिया।

ज्वाला कप फाइनल प्रदेश में गूंजा: अयोध्या नें जीता मुकाबला, सुनील पटेल की चहुंओर प्रशंसा
Jwala Cup final echoed in the state: Ayodhya won the match, praise for Sunil Patel

गोरखपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 119 रन बनाए।जिसमें पार्थ 40 रन, शिवम तिवारी 37 एवं अंकित नें 12 रन, का योगदान दिया। अयोध्या के गेंदबाज बिपिनचंद्र ने दो विकेट व दिव्य प्रकाश, अमर, विजय, मुनेंद्र, मोंटी सिंह ने एक- एक विकेट चटकाये।

ज्वाला कप फाइनल प्रदेश में गूंजा: अयोध्या नें जीता मुकाबला, सुनील पटेल की चहुंओर प्रशंसा
Jwala Cup final echoed in the state: Ayodhya won the match, praise for Sunil Patel

अयोध्या की टीम को 119 रनों का लक्ष्य था। उसने 11.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मैच 9 विकेट से जीत लिया। इसमें अंशुमान सिंह 34 रन, जिसमें 4 चौके एक छक्का शामिल है। रवि नें दस चौकों एवं पांच चौकों की बौछार कर 78 रन बनाये।

ज्वाला कप फाइनल प्रदेश में गूंजा: अयोध्या नें जीता मुकाबला, सुनील पटेल की चहुंओर प्रशंसा
 final echoed in the state: Ayodhya won the match, praise for Sunil Patel

अयोध्या टीम के कप्तान को जीत की ट्राफी ज्वाला कप व एक लाख ग्यारह हजार रुपए दिया गया। वही उपविजेता टीम गोरखपुर के कैप्टन विनायक सिंह को ट्राफी व 61000 हजार रूपए मिले। मैन ऑफ द मैच अयोध्या के बल्लेबाज रवि सिंह रहे। पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक अच्छा प्रदर्शन पर बल्लेबाज अंशुमान को मैन ऑफ द सीरीज व 11 हजार रूपए का पुरुस्कार मिला। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल सभी टीमों व आए हुए अतिथियों और दर्शकों का आभार प्रकट किया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में मुख्तार, कासगंज में अब्बास, चित्रकूट में निकहत का ठिकाना बनी तीन जेलें

City News Uttar Pradesh

गौशाला में ‘कुप्रबंधन’ का ‘तांडव’ : फंड हज़म, गायें भूख-प्यास से तड़प रहीं, प्रशासन खामोश !

City News Uttar Pradesh

राम दरबार में मनाई गई तुलसी जयंती: काव्य रस की बही रसधार

सांसद वरुण गांधी योगी सरकार के मंत्री पर जमकर बरसे, भाजपा पर लगाया भ्रष्ट नेताओं का संरक्षण देने का आरोप

City News Uttar Pradesh

ऑनलाइन सट्टेबाजी का जाल: बैन के बाद भी जारी हैं काला कारोबार, दुबई से संचालित नेटवर्क

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें गोदभराई एवं अन्नप्राशन की निभाई रस्म: विकास का बताया सच

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़