23.7 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
दुबई में फांसी की कगार पर खड़ी बांदा की शहजादी: पिता से फोन में की आखिरी बार बात
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

दुबई में फांसी की कगार पर खड़ी बांदा की शहजादी: पिता से फोन में की आखिरी बार बात

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दुबई की आबूधाबी जेल में बंद बांदा की शहजादी की फांसी की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। शुक्रवार रात को शहजादी के पिता शब्बीर को अपनी बेटी से एक फोन कॉल आया, जिसमें शहजादी फफकते हुए रोने लगी। इस कॉल के बाद पिता का कहना है कि उनकी बेटी को किसी भी समय फांसी दी जा सकती है।

दुबई में फांसी की कगार पर खड़ी बांदा की शहजादी: पिता से फोन में की आखिरी बार बात

शब्बीर ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे उनकी बेटी का फोन आया और उसने बताया कि कुछ अधिकारियों ने उससे कहा, “तुम्हारा समय खत्म हो चुका है, तुम अब अपने घर या परिजनों से आखिरी बार बात कर सकती हो।” इसके बाद उसे सामान्य बैरक से दूसरी बैरक में शिफ्ट कर दिया गया। इस दर्दनाक संवाद के बाद शहजादी के पिता के हाथों से फोन गिर गया और जब मां ने फोन उठाया, तो शहजादी ने कहा, “मां, अब मैं चली, आप सब अपना ख्याल रखना।”

दुबई में फांसी की कगार पर खड़ी बांदा की शहजादी: पिता से फोन में की आखिरी बार बात

गौरतलब है कि शहजादी (30) मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली की रहने वाली हैं। एक हादसे में वह दिव्यांग हो गई थीं। फेसबुक के जरिए हुई दोस्ती के बाद उजैर नामक युवक शहजादी को इलाज के बहाने नवंबर 2021 में आगरा बुलाया। फिर उसे दुबई भेज दिया। शहजादी के पिता का आरोप है कि उजैर ने उसे बहला-फुसलाकर दुबई भेजा, जहां एक दंपती फैज अहमद और नादिया के पास उसे भेजा गया। फैज ने शहजादी को हत्या के मामले में फंसा दिया। उसे दुबई की अदालत ने दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई है। अब शहजादी के पिता अपनी बेटी की जान की सलामती के लिए अधिकारियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

क्या पूरा होगा अंजाम : आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री-प्राइमरी क्लास कितना होगा कामयाब !

City News Uttar Pradesh

अवधेश राय हत्याकांड: माफिया मुख्तार अंसारी की नहीं हो सकी ऑनलाइन पेशी, अब 20 से शुरू होगी बहस पर सुनवाई

न्यायालय नें दुर्घटना में चोटों पर 12 लाख 15 हजार से अधिक भुगतान के दिये आदेश

City News Uttar Pradesh

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत: ट्रैक्टर चालक फरार

City News Uttar Pradesh

विधायक ब्रजेश प्रजापति का क्या बिगड़ा खेल ? जयराम नें डाली “नकेल” ! …

जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति के निर्देश : विकास कार्यों को समय रहते करें पूरा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़