
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। बाल सुधार गृह से शनिवार की सुबह दो बाल अपचारी फरार हो गए, जिसके बाद सुधार गृह में खलबली मच गई। घटना के तीन घंटे बाद जब अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई, तो पुलिस की तीन टीमें फरार बाल अपचारियों की तलाश में जुट गईं। सूत्रों के अनुसार, शनिवार की सुबह लगभग सात बजे बाल सुधार गृह के एक कमरे की जॉली हटाकर दो बाल अपचारी फरार हो गए।

जब दस बजे गिनती की गई, तो दो किशोरों की अनुपस्थिति की पुष्टि हुई। इसके बाद सुधार गृह के अधिकारियों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन दोनों नहीं मिले। एक कमरे की जाली टूटी हुई थी, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि दोनों ने सुधार गृह से भागने की योजना बनाई थी। पुलिस ने एक बाल अपचारी को रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया, जबकि दूसरा अभी भी फरार है। फरार बाल अपचारी पर पॉक्सो एक्ट और रेप के मामले में आरोप हैं, और उसे हमीरपुर जिले से चित्रकूट सुधार गृह भेजा गया था।

घटना की जानकारी मिलने पर जिला प्रोवेशन अधिकारी पंकज मिश्रा ने बताया कि केवल एक ही बाल अपचारी भागा है, जिसका नाम सुमेरपुर थाना क्षेत्र, हमीरपुर का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर है। इसके बाद सदर एसडीएम पूजा साहू भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई और मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की। कोतवाली प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है और बाल सुधार गृह से एक बाल अपचारी के भागने की पुष्टि हुई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
