27.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- नई ग्राम पंचायतों को खजाना नहीं मिलेगा खाली, 25करोड़ के साथ शुरू होगी पारी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नूतन वर्ष में नई ग्राम पंचायतें 25 करोड़ रुपये के साथ अपनी पारी की शुरूआत करेंगी।उन्हें खजाना खाली नहीं मिलेगा। यह बजट निवर्तमान ग्राम पंचायतों के खाते से उन्हें मिलेगा। निवर्तमान पंचायतों को 88 करोड़ रुपये मिले थे। इसमें वह सिर्फ 63 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाईं।


जनपद में आठ विकास खंडों की 470 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त हो गया था। प्रधानों के खातों से धन निकासी पर रोक लगा दी गई। विभागीय जानकारी के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 में ग्राम पंचायतों को 15 वें वित्त से 43 करोड़ मिले थे। इसमें महज 32 करोड़ रुपये ही खर्च हुए। 11 करोड़ रुपये पंचायतों के खातों में धरे रह गए।


इसी तरह 14वें वित्त आयोग से 45 करोड़ रुपये दिए थे। इसमें ग्राम पंचायतें महज 31 करोड़ रुपये ही खर्च कर सकीं। 14 करोड़ रुपये बकाया है। अब यह बजट नई ग्राम पंचायतें खर्च करेंगी। उन्हें ग्राम पंचायतों का खजाना खाली नहीं मिलेगा। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी रमेशचंद्र ने बताया कि 14 व 15 वें वित्त से पक्के निर्माण कार्य कराए जाते हैं। निवर्तमान ग्राम पंचायतें अपना पूरा पैसा नहीं खर्च कर सकीं। अब यह शेष धनराशि नव निर्वाचित ग्राम पंचायतों के खाते में जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें पहलवानों का बढ़ाया उत्त्साह: कहा भारतीय संस्कृति से जुड़ी है कुश्ती

City News Uttar Pradesh

शोषण का केंद्र बना ग्रामोदय विश्वविद्यालय: कुलपति के खिलाफ ‘हनुमान चालीसा’ का ‘शंखनाद’

City News Uttar Pradesh

कार और बाइक पर भी भारी पड़ सकती है गर्मी: भूलकर भी फुल न कराएं पेट्रोल की टंकी

बालू खनन में योगी सरकार के खजाने को पटखनी बालू ठेकेदारों का खजाना बना “कुबेर” !

मौसम ने बदली बयार: बढ़ने लगा सर्दी-खांसी बुखार, मरीजों की संख्या में हुआ इजाफ़ा

City News Uttar Pradesh

पीडब्ल्यूडी का बड़ा घोटाला: एक ही हाईवे के लिए दो बार स्वीकृत कराए करोड़ों रुपये

ब्रेकिंग न्यूज़