- विनोद मिश्रा
बांदा। भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में खतरे का सबब बने लटके विद्युत तारों को तीन दिनों के अंदर ठीक कराया जाएगा। जिलाधिकारी आनंद सिंह ने उद्योग बंधु की बैठक में गुरुवार को इस बाबत निर्देश दिए। व्यापारियों की शिकायत पर खामियों को दुरुस्त कराने को कहा गया।
![]()
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला स्तरीय बैठक में व्यापार मंडल से सदस्यों ने डीएम को भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं की विस्तार से जानकारी दी। जिसके बाद डीएम आनंद कुमार सिंह ने विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिए कि तीन दिनों के अंदर लटके तारों को ठीक कराया जाए। भूरागढ़ स्थित पानी की टंकी को ठीक कराया जाए। व्यापारियों ने बताया कि मंडी समिति में रात में अलाव की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे किसानों व व्यापारियों को समस्या का सामना करना पड़ता है। डीएम ने पालिका अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, जिससे किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

मंडल सदस्य श्यामजी निगम ने कहा कि ओडीओपी योजना का विवरण एनआइसी वेबसाइट में लिक कराया जाए। जिससे प्रत्येक जनसामान्य तक योजना की जानकारी पहुंच सके। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग जहीरुद्दीन सिद्दीकी को निर्देश दिए कि वेबसाइट पर लिक कराया जाए। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंड अप योजना, स्टार्ट अप योजना की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र वर्मा, व्यापार मण्डल के सदस्य मनोज जैन, संतोष गुप्ता, अमित सेठ भोलू मौजूद रहे।
घर-घर पहुंचकर होगी टीबी रोगियों की जांच : राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 2 से 12 जनवरी तक चलने वाले टीबी हारेगा-देश जीतेगा अभियान का शुभारंभ सीएमओ ने किया। कहा कि चयनित टीम के सदस्य घर-घर जाकर मरीजों का परीक्षण कर उन्हें इलाज के लिए प्रेरित करेंगे।

टीबी रोगियों की खोज के लिए गठित टीमों को हरी झंडी दिखाकर सीएमओ डॉ.एनडी शर्मा ने क्षेत्र के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान तीन चरणों में एक साथ चलाए जा रहे है। प्रथम चरण में 26 दिसंबर से 2 जनवरी तक क्षय रोग व कोविड-19 की स्क्रीनिग की जा चुकी है। दूसरे चरण में 2 से 12 जनवरी तक माइक्रो प्लान के अनुसार जिले की 20 प्रतिशत शहरी ग्रामीण, मलिन बस्ती व हाई रिस्क क्षेत्र में क्षय रोग की स्क्रीनिग एसीएफ अभियान की जांच की जाएगी। तीसरे चरण के दौरान 13 से 25 जनवरी तक टीबी व प्रोजेक्ट के कर्मचारियों द्वारा निजी चिकित्सकों, नर्सिंग होम संचालकों, केमिस्ट से संपर्क स्थापित कर क्षय रोगियों के संबंध में सूचना प्राप्त की जाएगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एमसी पाल ने बताया कि कुल 150 टीमें 32 सुपरवाइजर कुल 80 हजार घरों का सर्वे करेंगी। इसके लिए टीवी जांच को अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की गई है। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, गणेश प्रसाद, आमिर हाशमी, राजेंद्र कुमार साहू आदि उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
