27 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : विश्व हिंदू महासंघ का गुस्सा फूटा, पीएम आवास योजना लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, दिया ज्ञापन….

 

  • रिपोर्ट – मुफीद आलम 

बाँदा। बबेरु तहसील क्षेत्र में आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियो ने लगाया।बबेरू के लेखपाल व जेई को दोषी ठहराया। एस डीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान नारेबाजी भी की।आवास आवंटन की जांच कराने एंव दोषियों को दंडित करनें की मांग की।


विश्व हिंदू महासंघ के बाँदा चित्रकूट के गौ रक्षक समिति मंडल प्रभारी शिवबिलाश शर्मा की मौजूदगी में लगभग दो दर्जन से ज्यादा पदाधिकारियों ने बबेरु लेखपाल दयाराम यादव एवं जेई सर्वेश यादव के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी किया । वहीं उप जिलाधिकारी सौरभ शुक्ला को ज्ञापन देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की। विश्व हिंदू महासंघ के चित्रकूट मंडल के गौ रक्षक समिति के मंडल प्रभारी शिवबिलाश शर्मा ने बबेरु लेखपाल व जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप लगाये। कहा की नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो गरीबों को आवास दिए गए हैं, उसमें बबेरु लेखपाल दयाराम यादव एवं जेई सर्वेश यादव नें गरीबों से धन उगाही की है। हम चाहते हैं इसकी जांच सक्षम अधिकारी तहसीलदार से कराई जाए, और लेखपाल दयाराम यादव व जेई सर्वेश यादव बर्खास्त हों। सही जांच न होने पर एक सप्ताह के अंदर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।वहीं उप जिलाधिकारी सौरभ शुक्ला ने बताया कि विश्व हिंदू संघ के लोग नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली को लेकर लेखपाल के खिलाफ ज्ञापन देने आए थे। जिसमें अभी तक उस मामले की जांच कानूनगो कर रहे थे। लेकिन कानूनगो से हटाकर तहसीलदार को जांच करने का आदेश दे दिए गया हैं, अगर लेखपाल व जेई दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ग्राम सभा की जमीन पर ‘अवैध कब्जे’ का मामला: डीएम ने दिये ‘जांच’ के आदेश

City News Uttar Pradesh

बांदा का जर्जर बछेही स्वास्थ केंद्र: नहीं आया कभी स्टाफ, फोकट का ले रहें वेतन !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश सेवक बनकर आए, हर घर से निकली दुआएं: गूंजा मोदी-योगी का जयकारा

City News Uttar Pradesh

यूपी : राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने लिया बड़ा फैसला, प्रसपा की सभी प्रादेशिक और राष्ट्रीय कमेटियों को किया भंग

City News Uttar Pradesh

पुलिस औऱ अपराधी में 42 साल से लुका -छिपी का हाल : पुलिस नें ठोंक दी अब कुर्की की ताल

समाधान दिवस में आये 44 मामले : दस का हुआ मौके पर हुआ निस्तारण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़