City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : कोरोना वैक्सीन के नाम पर हो रही है साइबर ठगी, पुलिस ने किया अलर्ट…

 

नोएडा: कोविड-19 का टीका उपलब्ध कराने के नाम पर साइबर ठगी के बाबत गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय ने अलर्ट जारी किया है. अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल ने बताया कि साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने के लिए नया तरीका अपनाया है. उन्होंने बताया कि साइबर सेल को कई ऐसी शिकायतें मिली है, जिसमें साइबर ठग अपने आप को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बताकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और कोविड-19 का टीका लगाने के लिए पंजीकरण कराने के नाम पर ई-मेल, आधार संख्या आदि की जानकारी मांग रहे हैं.


अग्रवाल ने बताया कि कथित साइबर ठग लोगों से कहते हैं कि पंजीकरण के लिए आपके पास एक ओटीपी आएगा, आप उसे हमें बता दें, ताकि आपके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो सके. उन्होंने बताया कि जैसे ही लोगों द्वारा ओटीपी बताया जाता है, साइबर अपराधी लोगों के खाते से पैसे निकाल लेते हैं. उन्होंने नागरिकों से अपील की है, कि इस तरह के ठगों के झांसे में ना आएं और अपनी कोई भी जानकारी उन्हें ना दें, अगर कोई इस तरह का फोन करता है, तो पुलिस को सूचित करें.


नोएडा में दो लोग हुए साइबर ठगी के शिकार

नोएडा में दो लोगों ने पुलिस में साइबर ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है. थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक आर. के. सिंह ने बताया कि सेक्टर 15 में रहने वाले अरुण कुमार ने थाने में साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है जिसमें बताया है कि फोन पर एक कंपनी का कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर एक व्यक्ति ने उनके खाते से तीन बार में करीब 18,000 हजार रुपए निकाल लिए. थाना प्रभारी ने बताया कि इसी तरह की शिकायत हरौला गांव में रहने वाली सृष्टि राय ने दर्ज कराई है जिसमें बताया है कि साइबर ठगों ने उनके खाते से 15,000 रूपए निकाल लिए. उन्होंने बताया कि पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है.


नोएडा में कोरोना वायरस के 29 नए मामले

जनपद गौतम बुद्ध नगर में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 29 नए मामले सामने आए हैं. जनपद में कोविड-19 की वजह से अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है. जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमित 29 मरीज पाए गए हैं. उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 47 मरीजों को ठीक होने पर विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिली वहीं यहां के विभिन्न अस्पतालों में 402 संक्रमितों का उपचार चल रहा है. डॉ. दोहरे ने बताया कि अब तक जनपद में कोरोना वायरस के 24,974 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 24,482 को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है. उन्होंने बताया कि अब तक 6,26,580 लोगों के नमूने कोविड-19 जांच के लिए भेजे जा चुके हैं.


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रजिस्ट्री का फंदा: एमएसपी सिस्टम ध्वस्त, 95 हजार अन्नदाता कंगाल, बिचौलिये मालामाल !

एसडीएम एंव सीओ नरैनी द्वारा वाहनों की चेकिंग से हड़कंप : लगभग छह लाख का किया जुर्माना

जिला संघ कार्यालय फाग गायन की गूंज और फूलों की सुगंध से हुआ गुलजार !

City News Uttar Pradesh

क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को कांग्रेसजनों ने किया नमन: वीरगाथा सुन ‘भावुक’ हुए कार्यकर्ता

City News Uttar Pradesh

महोबा : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जिला उद्यान अधिकारी, एंटी करप्शन टीम को मिली कामयाबी …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद नें कहा: बुंदेलखंड में नहीं होगी सिंचाई समस्या

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़