City News Uttar Pradesh
रजिस्ट्री का फंदा: एमएसपी सिस्टम ध्वस्त, 95 हजार अन्नदाता कंगाल, बिचौलिये मालामाल !
उत्तर प्रदेश

रजिस्ट्री का फंदा: एमएसपी सिस्टम ध्वस्त, 95 हजार अन्नदाता कंगाल, बिचौलिये मालामाल !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खेतों में “पसीना बहाकर” देश का “पेट”भरने वाला “अन्नदाता आज अपने ही हक” के लिए “भटक” रहा है। इसकी “सबसे बड़ी वजह” बन गई है सरकारी “फार्मर रजिस्ट्री” की “जटिल व्यवस्था”। हालात इतने “विस्फोटक” हो चुके हैं कि “करीब एक लाख किसान” समर्थन मूल्य पर अपना गेहूं बेचने से “बाहर” हो गए हैं, जिससे “पूरा सिस्टम” कटघरे में हैं!

रजिस्ट्री का फंदा: एमएसपी सिस्टम ध्वस्त, 95 हजार अन्नदाता कंगाल, बिचौलिये मालामाल !

सरकार के सख्त नियमों के तहत अब गेहूं बेचने के लिए केवल पंजीकरण नहीं,बल्कि फार्मर रजिस्ट्री भी अनिवार्य कर दी गई है, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि हजारों किसान कागजी गड़बड़ियों के जाल में ऐसे फंसे हैं कि चाहकर भी यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे। नतीजा क्रय केंद्रों से उनका गेहूं सीधे लौटा दिया जा रहा है। वह बेबस होकर प्राइवेट मंडियों की ओर रुख कर रहे हैं।

रजिस्ट्री का फंदा: एमएसपी सिस्टम ध्वस्त, 95 हजार अन्नदाता कंगाल, बिचौलिये मालामाल !

आंकड़े इस ‘कृषि संकट’ की असली तस्वीर दिखाते हैं। जिले में 3 लाख से ज्यादा किसान पंजीकृत हैं,जिनमें से 2,88,099 किसान पीएम सम्मान निधि से जुड़े हैं, लेकिन सिर्फ1,92,554 किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो पाई है। यानी 95,545 किसान सिस्टम से बाहर और एमएसपी उनके लिए सिर्फ कागजी वादा बनकर रह गया है।

रजिस्ट्री का फंदा: एमएसपी सिस्टम ध्वस्त, 95 हजार अन्नदाता कंगाल, बिचौलिये मालामाल !

इसका सीधा फायदा आढ़तियों को मिल रहा है, जहां किसान घाटे में और बिचौलिये मुनाफे में हैं। इस पूरे संकट की जड़ खतौनी और आधार कार्ड में नाम का अंतर है। कहीं नाम की स्पेलिंग अलग है, तो कहीं जाति का उल्लेख अलग और यही तकनीकी खामियां किसानों के लिए सबसे बड़ा संकट बन गई हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें सड़क सुरक्षा माह में नियमों के सख्ती से पालन के दिये निर्देश

बांदा प्रशासन को चुनौती: प्राचीन शिव मंदिर पर हो गया अवैध कब्जा ! भक्तों की पहुंच बाधित

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का फूटा ‘गुस्सा’: अफसरों को लगाई फटकार, स्मार्ट मीटर पर ‘गरमाई’ बैठक !

City News Uttar Pradesh

मंडल कारागार में देर रात चला तलाशी अभियान, लावलश्कर के साथ पहुंचे डीएम-एसपी

बैंक के बाहर हुई लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा : आधा दर्जन लुटेरों को किया गया गिरफ्तार

बांदा जल संस्थान बन गया पेयजल व्यभिचारी ? निकम्मे अफसर डीएम को कर रहे गुमराह ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़